Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

IndiGo Flight Fire : दिल्ली से बेंगलुरु जा रही Indigo फ्लाइट के इंजन में लगी आग, जानिए फिर क्या हुआ?

Janjwar Desk
29 Oct 2022 3:44 AM GMT
IndiGo Flight Fire : दिल्ली से बेंगलुरु जा रही Indigo फ्लाइट के इंजन में लगी आग, जानिए फिर क्या हुआ?
x

IndiGo Flight Fire : दिल्ली से बेंगलुरु जा रही Indigo फ्लाइट के इंजन में लगी आग, जानिए फिर क्या हुआ?

IndiGo Flight Fire : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (Nndigo Flight) में आग लगने की खबर सामने आई है। जब यात्रियों ने खिड़की से इंडिगो फ्लाइट (6E-2131) के इंजन में आग (Indigo Flight Fire) लगते हुए देखा तो विमान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

IndiGo Flight Fire : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (Nndigo Flight) में आग लगने की खबर सामने आई है। जब यात्रियों ने खिड़की से इंडिगो फ्लाइट (6E-2131) के इंजन में आग (Indigo Flight Fire) लगते हुए देखा तो विमान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना विमान के उड़ान भरते समय ही हुई।

हालांकि पायलट की सूझबूझ के चलते विमान की दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई। और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन की ओर से एक बयान आया है। जिसमें बताया गया कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (6E-2131) को टेक ऑफ करते समय तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसके तुरंत बाद पायलट ने टेक-ऑफ को स्थगित कर दिया। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त विमान में 177 यात्री सवार थे। एयरलाइन (Indigo Airline) ने कहा कि उड़ान संचालन के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों में से एक एम. नूरुद्दीन ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक इंजन में आग लगी और चिंगारी निकलती नजर आ रही है।

बता दें हाल के महीनों में स्पाइसजेट और इंडिगो (SpiceJet and Indigo) की उड़ानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं तेज हुई हैं। हाल ही में तकनीकी खराबी के चलते कई ऐसी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग की गई, जो पहले से ही डीजीसीए की जांच के दायरे में हैं। जुलाई महीने में ही डीजीसीए (DGCA) ने भी ऐसी घटनाओं पर स्पाइसजेट से स्पष्टीकरण मांगा था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध