Jhansi News : कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान पुनने कुशवाहा ने की आत्महत्या, 5 लाख मुआवजे की मांग

Jhansi News: कर्ज न चुका पाने परेशान किसान पुनने कुशवाहा ने की आत्महत्या, 5 लाख मुआवजे की मांग
Jhansi News : उत्तर प्रदेश ( Uttar pradesh ) के झांसी ( Jhansi ) जिले से एक किसान द्वारा आत्महत्या ( Farmer suicide ) का मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे की वजह चौंकाने वाली है। जिस किसान ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया वो आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में था। जब किसान पुनने कुशवाहा ( Punne Kushwaha suicide case ) को समस्या का कोई समाधान नहीं दिखाई दिया तो उसने आत्महत्या जैसा जघन्य कदम उठा लिया।
किसान पुनने कुशवाहा ( Pnne Kushwaha suicide ) जनपद झांसी ( Jhansi News ) के ब्लॉक बंगरा के गांव बोड़ा का रहने वाला था। वह 21 जून शाम को घर से कह कर निकला था कि वो खेत पर जा रहा है। रात में जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कहीं न मिलने पर 22 जून सुबह परिजन जब खेत पर पहुंचे तो देखा खेत पर ही लगे बबूल के पेड़ पर पुनने कुशवाहा लटका हुआ है।
घटना का खुलासा होने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया पुनने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान पुनने कुशवाहा पुत्र परिक्षित कुशवाहा, उम्र 61 वर्ष वार्ड नंबर 4 बोड़ा के निवासी थे। उनके पास 6 बीघा जमीन था। 4 लड़कों सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिजनों ने बताया दो लाख 18 हजार का केसीसी लोन स्टेट बैंक मऊरानीपुर से लिया था। साहूकारों का डेढ़ लाख लगभग है। परिजनों ने बताया उन्होंने तो घोड़े भी खरीदे थे जिसकी कीमत 80—80 हजार थी। दोनों घोड़ों की मौत हो जाने पर काफी परेशान थे। कर्ज अधिक था।
कुछ दिनों पहले बैंक नोटिस आया था। कर्ज चुकाने का कर्ज न चुका पाने की स्थिति में काफी चिंतित रहता था। खेती में भी कुछ ज्यादा नहीं हो रहा था। खरीफ फसल नष्ट हो गई थी। कर्ज बढ़ गया था। आमदनी घट गई थी। कर्ज चुकाने का दबाव था। इसी उधेड़बुन में पुनने कुशवाह ने खेत पर लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार आज ग्राम बोड़ा पहुंचकर परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही हर संभव मदद की बात कही।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मृतक किसान के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की। इस मौके पर दशरथ, शिव दयाल, गोविंदी कमलेश, प्रीतम, आत्मा प्रकाश पटेरिया, इंद्र प्रकाश शर्मा, किशोरी लाल यादव, प्यारेलाल बेधड़क उपस्थित रहे।











