Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Delhi News : जूता फैक्ट्री के मैनेजर ने पत्नी के सामने नाबालिग के साथ किया रेप, दुष्कर्म के बाद मुंह के उड़ेल दिया तेजाब

Janjwar Desk
18 July 2022 1:41 PM GMT
West Bengal Crime News : नाबालिग के प्राइवेट पार्ट का खून लेने के लिए शिक्षक ने किया 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक ने बताया था शादी में रूकावट का उपाय
x

West Bengal Crime News : नाबालिग के प्राइवेट पार्ट का खून लेने के लिए शिक्षक ने किया 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक ने बताया था शादी में रूकावट का उपाय

Delhi News : पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि वह जूते की फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री के मैनेजर जय प्रकाश ने उसे अपनी बीमार पत्नी से मिलने के बहाने बुलाया था। फैक्ट्री मैनेजर ने उसे कहा कि उसकी पत्नी बहुत बीमार है, इसलिए वह उसके घर चले...

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी की एक फैक्ट्री में काम करने वाली 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और जबरन तेजाब पिलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह आरोप फैक्ट्री के प्रबंधक पर लगा है। फैक्ट्री के प्रबंधक जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश ने पीड़िता को अपनी बीमार पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाया था। आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने ही इस दुष्कर्म को अंजाम दिया।

मुंह में तेजाब उड़ेल दिया

पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया, घटना के कुछ दिन बाद प्रकाश ने पीड़िता को तब रोका जब वह अपने घर जा रही थी और जबरन उसके मुंह में तेजाब उड़ेल दिया। पीड़िता अपने घर जाते ही बेहोश हो गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया पीड़िता का बयान गैर-सरकारी संगठन के सदस्य की उपस्थिति में शनिवार को दर्ज किया गया।

पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नागलोई पुलिस थाने में आईपीसी की धारा- 307 (हत्या की कोशिश), 376 (दुष्कर्म), 34 (समान मंशा) और पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में पुलिस को नोटिस जारी किया है।

पत्नी के सामने किया रेप

पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि वह जूते की फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री के मैनेजर जय प्रकाश ने उसे अपनी बीमार पत्नी से मिलने के बहाने बुलाया था। फैक्ट्री मैनेजर ने उसे कहा कि उसकी पत्नी बहुत बीमार है, इसलिए वह उसके घर चले। जब नाबालिक पीड़िता उसके घर पहुंची तो जय प्रकाश ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद जय प्रकाश ने पीड़िता को जहरीला पदार्थ पिलाकर उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता जैसे ही अपने घर पहुची तो वह बेहोश हो गई।

आरोपी जय प्रकाश गिरफ्तार

पुलिस ने एनजीओ के सामने नाबालिक के बयान को दर्ज किया और मेडिकल करवाया। इसके बाद FIR दर्ज कर ली। इस मामले में डीसीपी का कहना है कि आरोपी जय प्रकाश को पकड़ लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी जिसने इस वारदात में अपने पति का साथ दिया, वो अभी फरार है। जल्द से जल्द पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।

Next Story

विविध