Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Karnataka Hijab Controversy: हिजाब पहनी अकेली लड़की के सामने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, 'अल्लाहू अकबर' से दिया जवाब

Janjwar Desk
8 Feb 2022 11:05 PM IST
Karnataka Hijab Controversy: हिजाब पहनी अकेली लड़की के सामने लगाए जय श्री राम के नारे, अल्लाहू अकबर से दिया जवाब
x
Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद तमाम कोशिशों के बाद भी थम नहीं रहा है। अब एक लड़की को भगवा पहने लड़कों की भीड़ द्वारा उकसाए जाने का वीडियो सामने आया है।

Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद तमाम कोशिशों के बाद भी थम नहीं रहा है। अब एक लड़की को भगवा पहने लड़कों की भीड़ द्वारा उकसाए जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भीड़ पर किसी का भी कोई नियंत्रण नहीं है और वे बिना रुके आगे बढ़ रहे हैं। शिक्षा के मंदिर को अखाड़ा बनाया जा रहा है।

वीडियो में, देखा जा सकता है कि एक कॉलेज में मुस्लिम लड़की को आता देख तमाम लड़के आगे बढ़ते हैं और लड़की के सामने तेज तेज 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगते है। वहीं, बदले में, लड़की भी भीड़ के सामने जोर से 'अल्लाह-हू-अकबर' का नारा लगाती है। वीडियो को ट्वीट करते हुए, अभिनेता स्वरा भास्कर ने भीड़ को 'भेड़िये' बुलाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने बताया, 'मैं कॉलेज जा रही थी जब कुछ लोगों ने मुझे टोका और कहा कि मैं बुर्का हटाकर ही परिसर में प्रवेश कर सकती हूं। वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे थे।' बता दें कि इससे पहले एक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें शिमोगा के एक कॉलेज में एक लड़के को एक पोल पर चढ़कर और भगवा झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। जानकारी के मुताबिक, छात्र ने राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया। वीडियो में नीचे झंडा फहराते हुए छात्रों को देखा जा सकता है। वहां जमा हुए अधिकांश छात्र भगवा झंडे या स्टोल लहरा रहे थे।

बता दें कि हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कर्नाटक उच्च न्यायालय पहुंच गया है, जहां इसकी सुनवाई की जा रही है। हिजाब विवाद पर बढ़ते विरोध के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने राज्य की भाजपा सरकार से सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित करने और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आग्रह किया है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, 'कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में स्थिति इतनी खराब हो गई है कि एक घटना में राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया गया। मुझे लगता है कि कानून को बहाल करने के लिए प्रभावित संस्थानों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।' हालांकि, भाजपा ने इसके पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है।

Next Story

विविध