Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

किसी गलतफहमी में न रहें, शपथ ग्रहण के बाद बाबा का बुलडोजर और मेरा डंडा चलेगा- संगीत सोम

Janjwar Desk
14 March 2022 8:58 AM GMT
upchunav2022
x

(चुनाव हारने के बाद संगीत सोम ने दिया विवादित बयान)

File Photo

संगीत सोम (Sangeet Som) ने कहा कि हार जीत कोई मायने नहीं रखती। मायने रखता है जनता का प्यार। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार मिलेगा तो सभी मुश्किल राह आसान हो जाएंगी...

UP Election Result: उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओं का पारा सातवें आसमान पर है। इसका अंदाजा संगीत सोम (Sangeet Som) के इस ताजे बयान से लगाया जा सकता है। अक्सर विवादों में रहने वाले सोम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। संगीत सोम ने कहा है, 'किसी गलतफहमी में न रहें, शपथ ग्रहण के बाद बाबा का बुलडोजर और मेरा डंडा चलेगा।'

भाजपा (BJP) के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हैं, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पहले की तरह लोगों के बीच रहेंगे और क्षेत्र में विकास कराने का काम करेंगे। संगीत सोम (Sangeet Som) ने कहा कि हार जीत कोई मायने नहीं रखती। मायने रखता है जनता का प्यार। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार मिलेगा तो सभी मुश्किल राह आसान हो जाएंगी। उन्होंने पंचायत में आए लोगों का आभार जताया।

साथ ही कहा कि जल्द ही दो लाख लोगों की महापंचायत करेंगे, जिसकी तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता महिपाल दरोगा ने की। जनता के बीच पहुंचे संगीत सोम का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नारों से कॉलेज परिसर गूंज उठा। संगीत सोम ने सभी का अभार जताया। साथ ही इस जोश को बरकरार रखने की अपील की।

दरअसल, मेरठ में सरधना विधानसभा सीट से दो बार लगातार विधायक रहे संगीत सोम इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुल प्रधान से चुनाव हार गए हैं। चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम ने रविवार को एक महापंचायत का आयोजन किया और क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए। संगीत सोम ने जनता से कहा कि वो बिल्कुल खुद को कमज़ोर नहीं समझें।

उन्होंने कहा कि जितना कार्य वो पहले करते थे उससे भी ज़्यादा कार्य आगे करते रहेंगे। संगीत सोम ने कहा कि अगर शेर एक कदम पीछे हटता है तो बड़ी छलांग लगाकर आगे जाता है। संगीत ने जनता से अपील की कि जैसे पहले वो उनकी एक आवाज़ पर एकत्र हो जाते थे वैसे ही भविष्य में हो जाना।

Next Story

विविध