Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

Journalist Govind Gurjar: Times Now के मध्यप्रदेश हेड गोविंद गुर्जर की बंसल अस्पताल में दौड़ा कर पिटाई, जानें क्या था मामला

Janjwar Desk
4 May 2022 5:10 AM GMT
Journalist Govind Gurjar: भोपाल में Times Now के मध्यप्रदेश हेड गोविंद गुर्जर की बंसल अस्पताल में दौड़ा कर पिटाई, जानें क्या था मामला
x

Journalist Govind Gurjar: भोपाल में Times Now के मध्यप्रदेश हेड गोविंद गुर्जर की बंसल अस्पताल में दौड़ा कर पिटाई, जानें क्या था मामला

Times Now Navbharat Journalist Govind Gurjar: भोपाल के बंसल अस्पताल के कर्मचारियों ने टाइम्स नाउ के एमपी हेड गोविंद गुर्जर की बेरहमी से पिटाई की गोविंद को गंभीर चोटें आई हैं।

Times Now Navbharat Journalist Govind Gurjar: भोपाल के बंसल अस्पताल के कर्मचारियों ने टाइम्स नाउ के एमपी हेड गोविंद गुर्जर की बेरहमी से पिटाई की गोविंद को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गुर्जर सड़क हादसे में घायल बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे थे। पत्रकार हाथ जोड़कर गुहार लगाता रहा, लेकिन अस्पताल कर्मचारियों ने अंदर नहीं जाने दिया। विरोध किया तो कर्मचारियों ने हमला कर दिया। उन्हें बेरहमी से पीटा।

घटना के बाद गुर्जर ने वीडियो जारी कर आपबीती बताई। वीडियो में वह कह रहे हैं कि शिवराज जी यह हाल किया है मेरा। आपने मेरे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। मुझे जानवरों की तरह पीटा गया। मेरे पास शब्द नहीं है, मैं अपनी पीड़ा कैसे बयां करूं। बताया गया कि उनके परिवार की कार का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए थे। हादसे में घायल परिजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्टाफ ने बंसल हॉस्पिटल में एडमिट कराया था।

दोपहर में गुर्जर अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने गए थे। इसी दौरान अस्पताल में तैनात गार्ड्स ने बदतमीजी करते हुए हमला कर दिया। इससे गोविंद के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। गुस्साए पत्रकारों ने अस्पताल के सामने चक्काजाम किया घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के सामने जमा हो गए। लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि आए रोज अस्पताल के कर्मचारी मरीजों के परिजन के साथ मारपीट, अभद्रता करते हैं। बावजूद कार्रवाई नहीं होती। घटना के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर कहा कि राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद गुर्जर के साथ जो घटना हुई है, उसे गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने घटना के बारे में जानकारी जुटाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

Next Story

विविध