Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Mumbai Cruise Ship Drugs Case : आर्यन खान आज हो सकते हैं आर्थर रोड जेल से रिहा, मन्नत से बाहर निकले शाहरूख खान

Janjwar Desk
29 Oct 2021 10:45 AM GMT
Mumbai Cruise Ship Drugs Case : आर्यन खान आज हो सकते हैं आर्थर रोड जेल से रिहा, मन्नत से बाहर निकले शाहरूख खान
x

बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली।

Mumbai Cruise Ship Drugs Case : मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद बालीवुड बादशाह शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान आज आर्थर रोड जेल से रिहा हो सकते हैं।

Mumbai Cruise Ship Drugs Case : मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद बालीवुड बादशाह शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan ) आज आर्थर रोड जेल से रिहा हो सकता है। उन्हें रिसिव करने के लिए शाहरूख खान मन्नत से आर्थर रोड जेल के लिए निकल गए हैं। वहीं जेल के बाहर शाहरूख खान के समर्थक वेलकम होम आर्यन खान के पोस्टर और बैनर के साथ जमा हैं।

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले ( Mumbai Cruise Ship Drugs Case ) में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि आज आदेश की कॉपी हमें मिल गई है। उम्मीद है कि आर्यन खान आज जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर निकलने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है। साढ़े पांच बजे तक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई तो उन्हें आज रात भी जेल में रहना पड़ सकता है।

Also Read : Delhi High Court की यूपी पुलिस को फटकार, कहा - 'अगर आप आंख और दिमाग़ बंद कर काम करते हैं तो इसका इलाज हमारे पास नहीं है'

आदेश की कॉपी मिली

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि आज आदेश की कॉपी हमें मिल गई है। उम्मीद है कि आर्यन खान आज जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर निकलने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है। साढ़े पांच बजे तक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हुई तो उन्हें आज रात भी जेल में रहना पड़ सकता है।

विदेश जाने से पहले लेनी पड़ेगी इजाजत

ड्रग्स केस मामले में आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत पर रिहाई के साथ आर्यन को कई शर्तें भी माननी होंगी। इन शर्तों में देश से बाहर न जाना भी शामिल है। अगर वो बाहर जाएंगे तो उन्हें इसकी पहले अदालत से इजाजत लेनी होगी।

एनसीबी के सामने हर शुक्रवार हो होना पड़ेगा हाजिर

इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान के लिए दोपहर को पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया। उन्हें एक लाख की जमानत राशि भरनी होगी। साथ ही अदालत की शर्तों के मुताबिक आर्यन को हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर जाना होगा। वह कोर्ट की कार्रवाही को लेकर कोई बयानबाजी भी नहीं कर सकेंगे।

Also Read : Mumbai Cruise Drugs Case : सामने आया दाढ़ी वाला शख्स काशिफ खान, नवाब मलिक को दी सोच समझकर बोलने की नसीहत

मन्नत के बाहर दिवाली जैसा माहौल

वहीं, आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद से मन्नत के बाहर दिवाली जैसा माहौल बन गया था। सुपरस्टार के फैन्स को जैसे ही आर्यन की जमानत मिलने की जानकारी हुई थी, तुरंत ही बड़ी संख्या में वे मन्नत के बाहर पहुंच गए थे। आज भी उनके समर्थक पोस्टर्स, पटाखे आदि के जरिए से अपनी खुशियां जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि दो अक्टूबर, 2021 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। रेव पार्टी पर पड़ी रेड में आर्यन खान समेत कई अन्य लोगों को पकड़ा गया था। इसके बाद सबको गिरफ्तार किया गया था।

Next Story

विविध