Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Uttar Pradesh News : UP Olympic Association के महासचिव पर राष्ट्रीय महिला प्लेयर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Janjwar Desk
31 Aug 2022 12:10 PM IST
Uttar Pradesh News : UP Olympic Association के महासचिव पर राष्ट्रीय महिला प्लेयर ने लगाया आरोप, कहा- जर्सी में हाथ डालकर किया दुष्कर्म का प्रयास
x

vaUttar Pradesh News : UP Olympic Association के महासचिव पर राष्ट्रीय महिला प्लेयर ने लगाया आरोप, कहा- जर्सी में हाथ डालकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (UP Olympic Association) के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है, आरोप लगाने वाली राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है...

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (UP Olympic Association) के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। जिसके अनुसार उन्होंने उसका कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी तक दी है। खेल कोटे से एसएसबी में सिपाही लड़की द्वारा इस आरोप के बाद लखनऊ समेत सूबे में सनसनी मच गई है।

जानकारी के मुताबिक आनंदेश्वर लखनऊ की निराला नगर की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह बीते 12 मार्च को ट्रायल के लिए लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुँची तो वहां मिले आनंदेश्वर पाण्डेय ने खुद को यूपी हैंडबॉल संघ का सचिव बताया। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि कोच ने उसका चयन करने के लिए मना किया है, लेकिन वे सब देख लेंगे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा बात कर लिया करो।

इसके बाद महिला खिलाड़ी का चयन प्रशिक्षण कैंप में कर दिया गया। जिसका धन्यवाद खिलाड़ी ने आनंदेश्वर को व्हाट्सएप पर दिया। प्रशिक्षण पूरा किया। उनसे बाचतीत भी होने लगी थी। महिला खिलाड़ी के मुताबिक अंतिम चयन 26 मार्च को होना था। उसी दिन कोच ने कहा कि आनंदेश्वर पांडेय के आफिस जाकर मिल लो। उनके कहने पर खिलाड़ी कार्यालय पहुंची। जहां आनंदेश्वर पांडेय मौजूद थे।

पांडेय ने महिला को सामने वाले भवन में बुलाया। जहां वह खुद रहते थे। जब वह अंदर गई तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थी। वापस जाने केलिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर आ गये। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के मुताबिक इस दौरान आनंदेश्वर ने खिलाड़ी से कहा कि बहुत सी लड़कियों को इंटरनेशनल बना दिया है। मैं तुम्हे भी इंटरनेशनल बना दूंगा। तुम्हें मेरे साथ दो साल शारीरिक संबंध बनाने होंगे।

विरोध करने पर जबरदस्ती शुरू कर दी। मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया। महिला खिलाड़ी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान जर्सी फट गई। किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। बचने के लिए पिता के उम्र के होने की दुहाई दी। इस पर आनंदेश्वर ने धमकी दी कि अभी तुम मेरी ताकत नहीं जानती हो। तुम्हारा सारा खेल कॅरिअर बर्बाद कर दूंगा। तुम कहीं से खेल नहीं पाओगी।

Next Story

विविध