- Home
- /
- सिक्योरिटी
- /
- Pahalgam Bus Accident...
Pahalgam Bus Accident Video: पहलगाम में ITBP जवानों की बस का एक्सीडेंट, 6 जवान शहीद, 32 घायल

Pahalgam Bus Accident Video: पहलगाम में ITBP जवानों की बस का एक्सीडेंट, 6 जवान शहीद, 32 घायल
Pahalgam Bus Accident Video: जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार यहां आज यानी मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही एक बस का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं, ऐसी सूत्रों से खबर आ रही है। यह सभी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
वहीं इस इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के अनुसार ITBP जवानों को ले जा रही एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते वह खाई में जा गिरी । ख़बरों के मुताबिक इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के भी थे।
#WATCH Bus carrying 37 ITBP personnel and two J&K Police personnel falls into riverbed in Pahalgam after its brakes reportedly failed, casualties feared#JammuAndKashmir pic.twitter.com/r66lQztfKu
— ANI (@ANI) August 16, 2022
मामले पर एक अधिकारी ने कहा कि, हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बस पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना का विवरण आना बाकी है।
Pahalgam, J&K | Six ITBP personnel have lost their lives, while several other personnel received injuries, who are being airlifted to Army hospital, Srinagar for treatment: Police
— ANI (@ANI) August 16, 2022
A bus carrying 37 ITBP personnel and two J&K Police personnel fell into riverbed in Pahalgam today pic.twitter.com/lVhNooPzlT