Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ram Rahim News : पंचायत चुनाव से पहले साल में तीसरी बार 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया डेरा चीफ राम रहीम

Janjwar Desk
15 Oct 2022 4:40 AM GMT
Ram Rahim News : पंचायत चुनाव से पहले साल में तीसरी बार 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया डेरा चीफ राम रहीम
x

Ram Rahim News : पंचायत चुनाव से पहले साल में तीसरी बार 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया डेरा चीफ राम रहीम

Dera Chief Ram Rahim : रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। वह साल में तीसरी बार जेल से बाहर आया है। कहा जा रहा है कि वह किसी समय भी जेल से बाहर आ सकता है। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यव्स्था के कड़े इंतजाम किये हैं...

Dera Chief Ram Rahim : रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। वह साल में तीसरी बार जेल से बाहर आया है। कहा जा रहा है कि वह किसी समय भी जेल से बाहर आ सकता है। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यव्स्था के कड़े इंतजाम किये हैं। जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर भी आज पहुँच सकता है। बताया जा रहा कि इस दफा राम रहीम को जेल से लिफ्ट करके लाया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सूत्रों की माने तो डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है। अब यह तय किया जा रहा है कि पैरोल की अवधि कहां बिताई जाएगी। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत पर भी विचार किया जा रहा है। खबर है कि डेरा प्रमुख ने अपनी पिछली पैरोल भी बागपत में ही बिताई थी।

राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पौरोल मिली थी। जिस दौरान वह गुरूग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली। जो उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब चर्चा है कि प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। बता दें कि डेरा प्रमुख की इस बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है।

क्या है राम रहीम से जुड़ा पूरा मामला?


गौरतलब है कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रंजीत सिंह मर्डर केस में दोषी पाए जाने पर अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह आखिरी सांस तक सजा काटेगा। गुरमीत के साथ ही 4 अन्य दोषियों को भी यही सजा दी गई है। जिनमें जसबीर, सबदिल, इंदर सेन, अवतार और किशन लाल शामिल हैं। इन आरोपियों में से इंदर सेन की 2020 में मौत हो गई थी।

इसके अलावा अदालत ने गुरमीत राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि राम रहीम ने रणजीत सिंह को वापस डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर बनने का दबाव बनाया था। जब उन्होने मना कर दिया तो कुरुक्षेत्र में उनके गांव के पास उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में दे दी। यह हत्या 2002 में हुई थी जिसका अब 19 साल बाद फैसला आया है। तब से सरकार की मिलीभगत से राम रहीम किसी ना किसी बहाने से जेल से बाहर आ जाता है और चुनाव के बाद फिर वापस चला जाता है।

संबंधित खबरें....

BJP ने चल दिया आखिरी दांव? रेपिस्ट राम रहीम 21 दिन के पैरोल पर जेल से आया बाहर, इतने सीटों पर है डेरों का असर

Gurmeet Ram Rahim Blood group: डेरा प्रमुख का दावा, ब्लड ग्रुप बदल गया उसका, चिकित्सक बोले बकवास

Gurmeet Ram Rahim : आखिरी सांस तक जेल में रहने वाला डेरा प्रमुख राम रहीम अपने युवा शिष्यों को रोटी में नशा देकर नपुंसक बना देता था

Next Story

विविध