Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Pryagraj news : छात्रों के बीच गुटबाजी के बाद प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर के पास बमबारी, पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना से उठ रहे सवाल

Janjwar Desk
5 July 2022 9:06 AM IST
Pryagraj news : छात्रों के बीच गुटबाजी के बाद प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर के पास बमबारी, पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना से उठ रहे सवाल
x

Pryagraj news : छात्रों के बीच गुटबाजी के बाद प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर के पास बमबारी, पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना से उठ रहे सवाल

Pryagraj crime news : जिस स्थान पर बमबारी हुई वहां से करीब दो सौ मीटर दूरी पर संगम पुलिस चौकी स्थित है। इसे पुलिस की लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है, क्यों यहां शाम को यहां नशेड़ी अपराधी इकट्ठे होते हैं और पुलिस सक्रिय नहीं दिखाई दी...

Pryagraj crime news : यूपी के प्रयागराज में सोमवार 4 जुलाई की रात संगम में बड़े हनुमान मंदिर के पास हुई बमबारी में तीन छात्रों समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता छात्रों के गुटबाजी के बीच चल रहे विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में चार नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बड़े हनुमान मंदिर के पास नाविक संघ का कार्यालय भी है। यहां कुछ छात्र बर्थडे मनाने के लिए जुटे थे। जहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का पूर्व उपाध्यक्ष निर्भय द्विवेदी भी था। इसी दौरान चार बाइकों में सवार होकर कुछ युवक पहुंचे और अभद्रता करते हुए ताबडतोड़ बम फोड़ दिए।

बम धमाकों के छर्रे लगने से सार्थक, ईशान उर्फ रितिक निवासी दारागंज और पास ही सो रहे भीख मांगने वाले ओमप्रकाश, मनीलाल व लल्ले जख्मी हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

पुलिस घटना को लेकर सक्रिय हुई। मौके पर एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पहुंच गए। वहीं निर्भय की तहरीर पर 4 नामजद व 6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इससे पूर्व में बिशप जॉनसन स्कूल के गेट पर भी बमबाजी की जा चुकी है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह बताया आरोपियों व घायल छात्रों में कई नाबालिग हैं, जो इंटरमीडियट के छात्र हैं। आपस में झगड़ा करने वाले सभी छात्र पहले दोस्त थे जिनमें किसी बात को लेकर विवाद में आपस में मनमुटाव हो गया। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ आपराधिक तत्वों के नाम भी इस बमबारी में सामने आये हैं। जिस स्थान पर बमबारी हुई वहां से करीब दो सौ मीटर दूरी पर संगम पुलिस चौकी स्थित है। इसे पुलिस की लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है, क्यों यहां शाम को यहां नशेड़ी अपराधी इकट्ठे होते हैं और पुलिस सक्रिय नहीं दिखाई दी।

Next Story

विविध