Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Rahul Gandhi News : 'सभी चोरों का नाम मोदी क्यों' बयान पर मुश्किल में घिरे राहुल गांधी, झारखंड हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

Janjwar Desk
5 July 2022 12:30 PM GMT
राहुल गांधी ने हाथ पर काला बैंड लगा मोदी पर बोला हमला : कहा - लोकतंत्र की हत्या हो रही है, महंगाई, बेरोजगारी पर झूठ बोल रही है सरकार
x

राहुल गांधी ने हाथ पर काला बैंड लगा मोदी पर बोला हमला : कहा - लोकतंत्र की हत्या हो रही है, महंगाई, बेरोजगारी पर झूठ बोल रही है सरकार

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके 'सभी मोदी चोर है' वाले बयान पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से बड़ा झटका लगा है, झारखंड हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें अपनी बात रांची के सिविल कोर्ट में कहने का निर्देश दिया है...

Rahul Gandhi News : कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके 'सभी मोदी चोर है' वाले बयान पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें अपनी बात रांची के सिविल कोर्ट में कहने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसके द्विवेदी ने की अदालत ने कहा कि वह जिन बिंदुओं को हाईकोर्ट में उठा रहे हैं, उन्हें सिविल कोर्ट में उठाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने का निर्देश दिया था।

राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दायर

बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने शिकायत दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा है वह सभी चोर है। इससे मोदी समाज आहत हुआ है और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। राहुल गांधी के खिलाफ अदालत से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड के रांची के अलावा कुछ अन्य रैलियों में विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि 'नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी इन सभी का एक ही उपनाम मोदी कैसे हैं। सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे हैं। राहुल गांधी ने जब यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। राहुल गांधी के खिलाफ दूसरे राज्यों में भी केस दर्ज कराए गए थे। पिछले साल इसी बयान को लेकर वह सूरत की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे और माफी मांगने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा था कि वह व्यंग कर रहे थे। साथ ही कहा था कि अब उन्हें इस भाषण के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं है।

Next Story

विविध