Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Mob Lynching : BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा का भड़काऊ बयान, पहलू खान का जिक्र कर कहा - 'तुम मारो हम करा लेंगे जमानत'

Janjwar Desk
21 Aug 2022 7:55 AM IST
Mob Lynching : BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा का भड़काव बयान, पहलू खान का जिक्र कर कहा -  तुम मारो हम करा लेंगे जमानत
x

Mob Lynching : BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा का भड़काव बयान, पहलू खान का जिक्र कर कहा - ' तुम मारो हम करा लेंगे जमानत '

Mob Lynching : साल 2017 में पहलू खान और 2018 में रकबर खान को पीट-पीटकर मार डाला गया था। दोनों मृतक हरियाणा के मेव मुस्लिम समुदाय से थे जो ज्यादातर डेयरी सेक्टर में लगे थे। दोनों मामले में भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का नाम उछला था...

Mob Lynching : राजस्थान ( Rajasthan ) के अलवर ( Alwar ) में एक बार फिर मॉब लिंचिंग ( Mob Lynching ) को लेकर राजनीति चरम पर है। इस मसले पर नये सिरे विवाद अलवर के चिरंजी लाल की हत्या के बाद से शुरू हुआ है। चिरंजीलाल की हत्या के बाद से भाजपा ( BJP ) लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर है। वहीं इस घटना के विरोध के दौरान अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहने वाले ज्ञानदेव आहूजा ( Gyandev Ahuja ) ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ' तुम मारो हम जमानत करा लेंगे'। बता दें कि ज्ञानदेव आहूजा राजस्थान भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक हैं।

ज्ञानदेव आहूजा का ताजा बयान

अलवर के मॉब लिंचिंग से जुड़े एक वायरल वीडियो में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ( BJP Gyandev Ahuja ) रकबर खान और पहलू खान का जिक्र करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने वीडियो यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि इन्होंने मारा, हमने 5 मारे। दरअसल, दोनों हत्याएं साल 2017 और 2018 में रामगढ़ में हुई जहां से ज्ञानदेव आहूजा विधायक थे और उस वक्त प्रदेश में भाजपा सरकार थी। भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। चाहे वह लालवंडी में हो या बहरोड़ में। मैंने अपने लोगों और कार्यकर्ताओं को बड़ी छूट दे रखी है। तुम मारो, बरी भी करवा देंगे। जमानत भी करवा देंगे। आंदोलन चलाने वाले चलाते हैं। आंदोलन की कूटनीति तैयार करनी पड़ती है। पहलू खान की हत्या के सभी छह आरोपियों को 2019 में बरी कर दिया गया था लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार की एक अपील के कारण मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। जबकि रकबर खान की हत्या के मामले में अभी स्थानीय अदालत में मुकदमा चल रहा है।

वहीं भाजपा के अलवर दक्षिण प्रमुख संजय सिंह नरुका ने आहूजा के बयान से पल्ला झाड़ते हुए न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पार्टी की यह सोच नहीं है। यह उनके अपने विचार हैं। वहीं आहूजा ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ न निकालें। गाय की तस्करी और वध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि गायों की तस्करी करने वाले पांच मुसलमानों को हमारे कार्यकर्ताओं ने पीटा था। जबकि चिरंजीलाल ने कोई गुनाह नहीं किया था। फिर भी उसे पीट पीटकर मार डाला गया।

Mob Lynching : भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का वीडियो शेयर साझा करते हुए राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा के धार्मिक आतंक और कट्टरता का और क्या सबूत चाहिए। भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। डोटसारा ने कहा वीडियो में बोले गए ये शब्द राजस्थान भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के हैं।

Next Story

विविध