Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Sansad TV YouTube: यूट्यूब से गायब हुआ संसद TV का चैनल, वजह जान कर रह जायेंगे दंग

Janjwar Desk
15 Feb 2022 8:12 PM IST
Sansad TV YouTube: यूट्यूब से गायब हुआ संसद TV का चैनल, वजह जान कर रह जायेंगे दंग
x
Sansad TV YouTube: संसद टीवी का आधिकारिक अकाउंट (Sansad TV YouTube Account Terminated) मंगलवार 15 फरवरी को हैक कर लिया गया। चैनल के पेज पर जाने पर संदेश आ रहा था कि 'यूट्यूब के कम्‍युनिटी गाइडलाइंस के उल्‍लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है।

Sansad TV YouTube: संसद टीवी का आधिकारिक अकाउंट (Sansad TV YouTube Account Terminated) मंगलवार 15 फरवरी को हैक कर लिया गया। चैनल के पेज पर जाने पर संदेश आ रहा था कि 'यूट्यूब के कम्‍युनिटी गाइडलाइंस के उल्‍लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है। संसद टीवी की तरफ से मंगलवार दोपहर बताया गया कि हैकर्स ने संसद टीवी का अकाउंट हैक कर उसका नाम 'Ethereum' कर दिया और यूट्यूब की गाइडलाइसं तोड़ीं। 15 फरवरी रात 1 बजे हैकर्स की तरफ से इस पर अनाधिकारिक गतिविधि करते हुए लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इसके बाद चैनल को बैन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमारी टीम चैनल को रीस्टोर करने के लिए काम कर रही है।

संसद टीवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश में साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सर्टिफिकेट-इन) ने संसद टीवी को चैनल से छेड़छाड़ के बारे में सचेत किया था। YouTube, अपनी ओर से, सुरक्षा खतरों को स्थायी रूप से ठीक कर रहा है और जल्द से जल्द चैनल को बहाल कर रहा है।


यूजर्स ने स्‍क्रीनॅशाट शेयर संसद टीवी चैनल को हैक किए जाने का दावा किया है. लोगों के दावे के मुताबिक देर रात अकाउंट को हैक करके उसका नाम क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum) कर दिया गया और साथ ही इस क्रिप्‍टोकरेंसी से जुड़ा एक वीडियो भी लाइव किए जाने का दावा किया गया. संसद टीवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आखिरी वीडियो सोमवार रात 10.35 बजे पोस्‍ट किया गया. इसमें यूट्यूब का लिंक है जो अब उपलब्‍ध नहीं है. अभी तक संसद टीवी की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है. केंद्र सरकार ने पिछले साल लोकसभा टीवी और राज्‍यसभा टीवी को मर्ज कर उसे 'संसद टीवी' नाम दिया था. यूट्यूब पर राज्‍यसभा टीवी के अकाउंट को ही संसद टीवी में बदल दिया गया था. वह अकाउंट अब यूट्यूब ने हटा दिया है.


Next Story

विविध