Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

स्वतंत्रता सेनानियों से तालिबानियों की तुलना करने पर सपा सांसद के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

Janjwar Desk
18 Aug 2021 6:18 AM GMT
स्वतंत्रता सेनानियों से तालिबानियों की तुलना करने पर सपा सांसद के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
x

(भारतीय जनता पार्टी ने शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर आपत्ति जताई है और उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की है।)

समाजवादी पार्टी सांसद ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था कि जब भारत अंग्रेजों के कब्जे में था, तब देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी। अब तालिबान भी अपने देश को आजाद कराकर खुद से चलाना चाहते हैं....

जनज्वार। तालिबान के समर्थन में कथित तौर पर बयान देने पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। बर्क ने तालिबान का बचाव करते हुए उसकी तुलना भारत में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से की थी।

संभल के एसपी ने बताया, यह शिकायत की गई कि सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की है। ऐसे बयान राजद्रोह की श्रेणी में आते हैं। इसलिए उनके खिलाफ धारा 124 ए (राजद्रोह), 153 ए (लिखित या मौखिक रूप से दो समुदायों के बीच तनाव फैलाना) और 295 लगाई गई है। बर्क के अलावा दो अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो में ऐसी ही बातें कहीं हैं। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है।

समाजवादी पार्टी सांसद ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था, "जब भारत अंग्रेजों के कब्जे में था, तब देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी। अब तालिबान भी अपने देश को आजाद कराकर खुद से चलाना चाहते हैं। पहले रूस और फिर अमेरिका ने अफगानिस्तान में कब्जा कर रखा था। वो भी अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं।"

भारतीय जनता पार्टी ने शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर आपत्ति जताई है और उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की है। यह पहला मामला नहीं है जब शफीकुर्रहमान विवादों में आए हों, इससे पहले उन्होंने जब वंदे मातरम् का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया था तो वह चर्चाओं में

Next Story

विविध