Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Shinzo Abe Murder: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने सीने में मारी गोली, देखें वीडियो

Janjwar Desk
8 July 2022 5:15 AM
Shinzo Abe Murder: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने सीने में मारी गोली, देखें वीडियो
x

Shinzo Abe Murder: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने सीने में मारी गोली, देखें वीडियो

Shinzo Abe Murder: टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी।

Shinzo Abe Murder: टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। आबे को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

शिंजो आबे चुनावी अभियान के लिए नारा पहुंचे थे। यहां जब वे भाषण दे रहे थे तभी अचानक उनके सीने पर गोली लगी और वे नीचे गिर गये। उनको शरीर से काफी खून निकल रहा था। उनके शरीर ने मौके पर ही प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट भी आया वो गिर पड़े और उनके सिर पर भी काफी चोट आई है। शरीर से काफी खून भी निकल गया है और वो रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। मेडिकल टीम मौके पर शुरुआती चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गई है जहां उनकी मौत हो गई। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक गन भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने और क्यों मारी?

Next Story

विविध