Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Sonepur Mela : सोनपुर मेला हादसा, झूला का टावर टूटते ही उंचाई से जमीन पर गिरे लोग, कई जख्मी

Janjwar Desk
21 Nov 2022 8:31 AM IST
Sonepur Mela : सोनपुर मेला हादसा, झूला का टावर टूटते ही उंचाई से जमीन पर गिरे लोग, कई जख्मी
x
Sonepur Mela Accident: बिहार (Bihar) के छपरा से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां सोनपुर मेले (Sonpur Fair) में जायंट व्हील (स्विंग) का एक हिस्सा हाईटेंशन तार पर गिर गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

Sonepur Mela Accident: बिहार (Bihar) के छपरा से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां सोनपुर मेले (Sonpur Fair) में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां जायंट व्हील (स्विंग) का एक हिस्सा हाईटेंशन तार पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सोनपुर मेले में कई लोग जाइंट व्हील (Giant Wheel) पर सवार थे।

तभी अचानक झूले का एक हिस्सा हवा में टूटकर पास के हाईटेंशन तार पर जा गिरा। जिससे कई लोग गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार का अवकाश होने के कारण सोनपुर मेले में अच्छी खासी भीड़ थी। हादसे के कारण सोनपुर मेले की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

घटना के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारियों को घायलों को जायंट व्हील से निकालने और अस्पताल ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं शामिल। स्थानीय पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वही पुलिस ने किसी भी सुरक्षा मानक का उल्लंघन करने के दोषी पाए जाने पर जायंट व्हील चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सोनपुर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की नाक पर गहरी चोट आई है, जबकि 5-6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामल दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई हैं।

Next Story

विविध