Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Sub Inspector K. Sirsha: अनाथ वृद्ध के शव को 2 किलोमीटर तक अपने सिर पर उठा कर ले गई महिला पुलिसकर्मी, यूजर ने लिखा एक सलाम तो बनता है

Janjwar Desk
6 July 2022 4:40 PM GMT
Sub Inspector K. Sirsha: अनाथ वृद्ध के शव को 2 किलोमीटर तक अपने सिर पर उठा कर ले गई महिला पुलिसकर्मी, यूजर ने लिखा एक सलाम तो बनता है
x

Sub Inspector K. Sirsha: अनाथ वृद्ध के शव को 2 किलोमीटर तक अपने सिर पर उठा कर ले गई महिला पुलिसकर्मी, यूजर ने लिखा एक सलाम तो बनता है

Sub Inspector K. Sirsha: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने वृद्ध की लावारिस लाश को अपने सिर पर उठा रखा है।

Sub Inspector K. Sirsha: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने वृद्ध की लावारिस लाश को अपने सिर पर उठा रखा है। इसके साथ ही यह महिला पुलिसकर्मी वृद्ध की लाश को अपने सिर पर उठा कर दो किलोमीटर तक चली। महिला पुलिसकर्मी ने साबित कर दिया कि वर्दी की सेवा कैसे की जाती है। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को देखने के बाद इस पर बहुत ही ज्यादा कमेंट कर रहे हैं। वायरल हो रही इस तस्वीर को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं अवनीश शरन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि वृद्ध की लाश एक खाट पर है। और कैसे एक महिला पुलिसकर्मी एक लावारिस लाश को अपने सिर पर उठाकर ले जा रही हैं। महिला पुलिसकर्मी का यह सेवा भाव देख सोशल मीडिया पर लोग बहुत ही भावुक हो रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने इसकी जानकारियां भी दी उन्होंने लिखा - सब इंस्पेक्टर k. Sirsha ने 60 वर्षीय लावारिस शख्स की लाश को अपने कंधे पर ले जाकर अंतिम विदाई दी।

तस्वीर को को 17000 लोगों ने लाइक किया

वायरल हो रही इस तस्वीर को को 17000 लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हैं कहा है। "वाकई में अगर ऐसे पुलिसकर्मी मिल जाए तो बहुत ही सुंदर देश बनेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा 'इस पुलिसकर्मी को सलाम है।'

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story