Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

अमित शाह को कोरोना पॉजिटिव आने पर सुशांत सिंह का तंज़, कहा- आप गौमूत्र पीजिए और गोबर लपेटिए

Janjwar Desk
3 Aug 2020 5:59 PM IST
अमित शाह को कोरोना पॉजिटिव आने पर सुशांत सिंह का तंज़, कहा- आप गौमूत्र पीजिए और गोबर लपेटिए
x

जनज्वार। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट के ज़रिए रविवार को पुष्टि की कि उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने तथा आइसोलेट होने का अनुरोध किया। इसके बाद से देश भर में काफी लोगों ने उनके ट्वीट को रिट्वीट किया।

जहां कुछ लोगों ने उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी वहीं कुछ लोगों ने व्यंग करते हुए ट्वीट किये कि साहेब की ताली,थाली और दिया काम नहीं आया।

कुछ लोगों का कहना था कि कौन सी #जमात से मिलने गए थे जो कोरोना लग गया।

वही बॉलीवुड के अदाकार सुशांत सिंह में तंज़ करते हुए ट्वीट किया कि आप गौमूत्र पीजिए और गोबर लपेटिए। काढ़ा, कोरोनिल और भाभी जी के पापड़ खाइये। हर राज्य में बनने वाले AIIMS के सामने सवा लाख की क़तार में खड़े हो जाइए। साहब Medanta जाएँगे, और आप आत्मनिर्भर बन जाएँगे।



आपको बता दें कि अमित शाह को हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री ने ट्वीट किया था कि वह "ठीक हैं" लेकिन अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे।

Next Story

विविध