Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Tajinder Bagga News: इतने घंटे चला दिल्ली-हरियाणा और पंजाब के बीच बग्गा पर सयासी ड्रामा, जानिए पूरी कहानी

Janjwar Desk
6 May 2022 9:07 PM IST
Tajinder Bagga News: इतने घंटे चला दिल्ली-हरियाणा और पंजाब के बीच बग्गा पर सयासी ड्रामा, जानिए पूरी कहानी
x
Tajinder Bagga News: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच शुक्रवार को खूब खींचतान देखने को मिली, जहां बीजेपी कार्यकर्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मामला तीनों राज्यों के लिए जंग का मैदान बन गया।

Tajinder Bagga News: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच शुक्रवार को खूब खींचतान देखने को मिली, जहां बीजेपी कार्यकर्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मामला तीनों राज्यों के लिए जंग का मैदान बन गया। पंजाब पुलिस ने सुबह करीब 8.15 बजे बग्गा को उनके निवास स्थान जनकपुरी से गिरफ्तार किया और वह मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए निकल गई।

लेकिन इस मामले ने बड़ा मोड़ तब लिया जब पंजाब जा रही पुलिस की गाड़ी को दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया। इसके बाद सियासी खींचतान का नाटक पूरे 7 घंटे चला लेकिन मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए ऐलान किया कि वह बग्गा को पंजाब नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस को सौपेंगे। तो आखिरकार अब तेजपाल सिंह बग्गा वापस दिल्ली आ रहे है।

उधर, दिल्ली में बग्गा के पिता ने प्रदेश पुलिस में शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उनके घर में जबरदस्ती घुसकर मुझे पंच मारा और फिर बग्गा को अपने साथ ले गए। इस शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के जवानों पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में अड़चन पैदा करने वाली हरियाणा पुलिस के DGP को पंजाब पुलिस ने चिट्ठी भेजी है। जिसके साथ तेजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी भी भेजी गई है। पंजाब पुलिस ने अपने पत्र में यह भी कहा कि यह अपहरण का केस नहीं है।

क्यों हुई बग्गा की गिरफ्तारी

बग्गा के खिलाफ सोशल मीडिया में भकडाऊ पोस्ट और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का मामला दर्ज है। बॉलीवुड फिल्म दी कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया था जिसके विरोध में बग्गा ने दिल्ली के सीएम आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद थे।

क्या किया था ट्वीट

बग्गा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का भी आरोप है। इसके बाद बग्गा ने ट्वीट करते हुए कहा था- अरविंद केजरीवाल अगर तुम्हें लगता है कि झूठे केस कर के डरा लोगे तो ये तुम्हारी गलतफहमी है, जितनी ताकत हैं ना उतने केस दर्ज कर, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा।

क्या है पंजाब पुलिस का आरोप

पंजाब पुलिस के अनुसार, बीजेपी नेता बग्गा ने अपने ट्वीट से अलग-अलग समुदायों को लड़ाने की कोशिश की। उन्होंने भडकाऊम बयान दिए और अफवाह फैलाई। पंजाब पुलिस का आरोप है कि 30 मार्च को एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल को धमकाया था जिसके बाद उनके खिलाफ मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

हरियाणा पुलिस ने रोका

बग्गा की गिरफ्तारी में नया मोड तब आया जब इस मामले में हरियाणा की एंट्री हो गई। दरअसल, दिल्ली से बग्गा को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस मोहली जा रही थी तभी कुरूक्षेत्र नें हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोक दिया। जिसके बाद बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर तीन राज्यों में घमासान मच गया। अब इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।

Next Story

विविध