Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

अमेठी पहुँचीं स्मृति इरानी से महिला ने लगाई न्याय की गुहार, कहा बीमार बहन का अस्पताल में रेप कर उतार लिए गहने

Janjwar Desk
13 Jun 2021 6:54 AM GMT
अमेठी पहुँचीं स्मृति इरानी से महिला ने लगाई न्याय की गुहार, कहा बीमार बहन का अस्पताल में रेप कर उतार लिए गहने
x

केंद्रीय मंत्री अमेठी पहुँची थीं.जहां एक महिला ने अपनी बहन के साथ अस्पताल में रेप का आरोप लगाकर न्याय मांगा है.

रास्ते में पीड़िता ने बताया कि हॉस्पिटल में उसे बहुत टॉर्चर किया गया। सिगरेट से जलाया गया। जितना गहना पहना था, उसे भी लूट लिया गया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बहन के साथ हॉस्पिटल में रेप हुआ है...

जनज्वार, अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं हुई थीं। काफिला निकलने के दौरान एक महिला ने अपनी बहन के लिए मदद की गुहार लगाई। महिला ने मंत्री से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन के साथ लोहिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रेप हुआ साथ ही उसके गहने तक लूट लिए गए। इस मामले में ईरानी ने जिलाधिकारी को मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सांसद से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन की तबियत खराब हुई थी। जिसके बाद इलाज के लिए राजधानी लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में तीन-चार दिन तक उसका इलाज चला।

इस दौरान परिजनों की महिला से फोन पर बात होती थी। पीड़िता की बहन ने बताया कि एक दिन हॉस्पिटल से फोन आया। हमसे कहा गया कि पेशेंट की तबीयत बिगड़ती जा रही है, जितनी जल्दी हो सके इसे यहां से लेकर जाओ इसी में आपकी भलाई है। वरना पेशेंट हाथ से निकल जाएगा।

महिला के परिजनो ने इसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस करके पीड़िता को लेकर आए। इस दौरान रास्ते में पीड़िता ने बताया कि हॉस्पिटल में उसे बहुत टॉर्चर किया गया। सिगरेट से जलाया गया। जितना गहना पहना था, उसे भी लूट लिया गया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बहन के साथ हॉस्पिटल में रेप हुआ है। जब भी वो होश में आती है, तो वो इस बारे में ही बात कर रही है। हॉस्पिटल में लोगों ने उसे इतना मारा कि उसकी आंख में सूजन आ गई है।

स्मृति ईरानी ने पेशेंट का मेडिकल करवाने को कहा है, साथ ही डीएम अमेठी अरुण कुमार को इस मामले से संबंधित जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची थीं। यहां उन्होंने जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

Next Story

विविध