- Home
- /
- सिक्योरिटी
- /
- Threat Call from...
Threat Call from Pakistan : मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप नंबर से मिली 26/11 की तरह आतंकी हमले की धमकी, पाक आर्मी अलर्ट, मचा हड़कंप

Threat Call from Pakistan : मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप वॉट्सऐप नंबर से मिली 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पाक आर्मी अलर्ट, मचा हड़कंप
Threat Call from Pakistan : पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर ( Pakistani Whatsapp Number ) से एक शख्स ने मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) को फोन कर आतंकी हमले ( Terrorist attack ) की धमकी दी है। कॉलर ने बताया है कि 26/11 की तरह आतंकी हमले ( 26/11 like terror attack ) की घटना को बहुत जल्द अंजाम दूंगा। खास बात यह है कि पाकिस्तानी शख्स ने मुंबई पर दोबारा 26 नवंबर 2008 जैसे आतंकी हमले की धमकी दी है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे मैसेज के बाद से हड़कंप की स्थिति है।
पाकिस्तानी फोन कॉल के बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में है। साथ ही मुंबई पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियों ने इस एंगल पर ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि क्या सच में यह किसी आतंकी संगठन द्वारा दी गई धमकी है या फिर किसी व्यक्ति की शरारत है। इससे पहले भी कई बार मुंबई पुलिस को ऐसे हॉक्स कॉल आते रहे हैं। हालांकि पुलिस हर कॉल को गंभीरता से लेती है।
2008 में लश्कर ने आतंकी हमले को दिया था अंजाम
मुंबई पुलिस के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरे की पड़ताल में जुट गई हैं। इसके लिए रात से ही काम चल रहा है। सुरक्षा संबंधित अन्य एजेंसियों को भी इसके बारे में जानकारी मुहैया कराई गई है। बता दें मुंबई में आतंकी हमले 26 नवंबर 2008 को हुए थे। जब आतंकवादियों ने हमलों की एक सीरिज शुरू की थी, जिसमें पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों ने चार दिनों के दौरान पूरी मुंबई में 12 जगहों पर गोलीबारी और बमबारी की थी।
2 दिन पहले रायगढ़ तट पर मिली थी संदिग्ध नाव
दो दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर एक संदिग्ध नाव मिली थी। इसकी जांच में एके-.47 राइफल बरामद हुई थी। नाव में तलवार और चाकू भी मिले थे। नाव में 3 एके-47 राइफलों के साथ लगभग 600 से ज्यादा कारतूस भी मिले थे। इतने ज्यादा घातक हथियारों से लैस नाव के लावारिश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। नाव ओमान सिक्योरिटी की स्पीड बोट बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि नाव पाकिस्तान से आई है नहीं। रायगढ़ में समुद्र तट पर मिली संदिग्ध नाव के मामले में महाराष्ट्र की एटीएस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ये बोट रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर पाई गई थी जो मुंबई से 200 किलोमीअर और पुणे से 170 किलोमीटर दूर है।