UP Election 2022 : आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह व CM योगी की फट गई सरकारी होर्डिंग, रैली से पहले इस कांड से पुलिस में मचा हड़कंप
![azamgarh news azamgarh news](https://janjwar.com/h-upload/2021/11/13/594031-azamgarh-news.jpeg)
(आजमगढ़ में फाड़ दी गईं शाह व योगी की होर्डिंग्स photo/social media)
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आज शनिवार 13 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली थी। वह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए आजमगढ़ पहुँचे थे। यहां अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगवाई थीं।
लेकिन रैली से पहले ही शनिवार को एसपी ऑफिस, विकास भवन गेट और इटोरा मोड़ के पास लगी कई होर्डिंगों को फाड़ दिया गया। होर्डिंगों में अमित शाह और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की बड़ी-बड़ी फोटो लगी हुई थीं, जिन्हें अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। फोटो और होर्डिंग फटने की सूचना लगते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये।
गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करने के लिए पहुँचने ही वाले थे, उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं थीं। जनसभा स्थल पर जाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हुए थे। लेकिन सुबह-सुबह उस समय हंगामा मच गया जब विभिन्न चौराहों और तिराहों पर लगी अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग को फटा हुआ देखा गया।
फटी हुई होर्डिंगों को लेकर लेकर लोगों में चर्चाएं तेज हो गई। इन होर्डिंगों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लगाया गया था। जानकारी होने पर तत्काल इन होर्डिंगों को बदलने की कवायद शुरू हो गई। बड़ी मुश्किल से होर्डिंगों को जनता व नेताओं के सामने से ढ़का जा सका।
वहीं शिलान्यास कार्यक्रम को लगी होर्डिंगों को इस तरह से फाड़े जाने पर जहां भाजपा ने रोष व्यक्त किया है। लेकिन दूसरी तरफ बुद्घजीवियों ने इसे निक्रिष्ट सोच का परिणाम बताया है। तो वहीं जनता इसे भाजपा की घटती साख से जोड़कर भी चल रही है। क्योंकि यूपी में अगले साल यानी 2022 की मार्च में शह और मात का खेल भी होना है।
![Janjwar Desk Janjwar Desk](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)