Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Amroha Cow Death: अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 55 से ज्यादा गायों की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

Janjwar Desk
5 Aug 2022 5:21 AM GMT
Amroha Cow Death: अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 55 से ज्यादा गायों की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला
x

Amroha Cow Death: अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 55 से ज्यादा गायों की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

Amroha Cow Death: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक गोशाला में जहरीला चारा खाने से 55 गायों की मौत हो गई। जानकरी मिली है की 55 गायों की मौत हो गई है जिसमें 50 अन्य जानवरों की हालत गंभीर है।

Amroha Cow Death: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक गोशाला में जहरीला चारा खाने से 55 गायों की मौत हो गई। जानकरी मिली है की 55 गायों की मौत हो गई है जिसमें 50 अन्य जानवरों की हालत गंभीर है। खबर मिलने के बाद योगी आदित्य नाथ ने पूरे मामले पर जाँच बिठा कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।



योगी आदित्यनाथ ने पशुधन मंत्री को मौके पर जाकर पूरे मामले को संज्ञान में लेने को कहा है। मामले की तहरीर पर पता चला है की अमरोहा के हसनपुर तहसील के विकास खंड गंगेश्वरी के संथालपुर गांव की एक गौशाला में 188 पशु हैं। गौशाला की देख रेख करने वाले कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी ताहिर जिसने गौशाला में चारा सप्लाई किया था। गुरूवार शाम गौशाला कर्मचारियों ने पशुओं को चारा डाला जिसके बाद पशुओं की हालत गंभीर हो गई जिसमें 50 गायों की मौके पर ही मृत्यु हुआ गई व् अन्य 55 पशुओं की हालत गंभीर है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मंच गया घटना के तुरंत बाद आला अफसर मौक के पर पहुँच कर जानकारी लेते हैं गांव वालो का कहना है की ऐसी कृत्य घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए पुलिस प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी किए अनुसार ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है घटना की की जाँच जारी है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध