Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : फतेहपुर में घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, 9 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Janjwar Desk
24 Sept 2020 4:59 PM IST
UP : फतेहपुर में घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, 9 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
x
जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरबेशपुर गांव में बुधवार गुरुवार की रात सोते समय एक युवक की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जनज्वार, फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरबेशपुर गांव में बुधवार गुरुवार की रात सोते समय एक युवक की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि प्रेमशंकर उर्फ मोना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरबेशपुर गांव में रहता है। हत्या में रूपयों के लेन देन का मामला सामने आ रहा है। जिसके चलते बुधवार गुरुवार की रात लगभग पौने दो बजे घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे 35 वर्षीय प्रेमशंकर उर्फ मौना पुत्र विजय बहादुर की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गाँव में रात के वक्त चली गोली से सभी सकते में आ गए। घरवालों ने बाहर जाकर देखा तो पुत्र प्रेमशंकर के शरीर से खून बह रहा था। उसकी सांसे बंद होने से चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। वहीं युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक किसान बताया जा रहा है।

मामले में कार्यवाहक कोतवाल आशुतोष सिंह ने जनज्वार को बताया कि मृतक के छोटे भाई गोविंद पुत्र विजय बहादुर की तहरीर पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-302, 307, 147, 148, 149 समेत विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने कहा कि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने छापामारी शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Next Story

विविध