Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : भरी दोपहर तमंचा दिखाकर महिला से लूट, बदमाशों के चौराहे पर ढ़ेर होने का इंतजार करते थक रहे यूपी वाले

Janjwar Desk
13 Dec 2022 11:53 AM GMT
UP : भरी दोपहर तमंचा दिखाकर महिला से लूट, बदमाश के चौराहे पर ढ़ेर होने का इंतजार करते थक रहे यूपी वाले
x

UP : भरी दोपहर तमंचा दिखाकर महिला से लूट, बदमाश के चौराहे पर ढ़ेर होने का इंतजार करते थक रहे यूपी वाले

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में घर के बाहर धूप ले रही महिला को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर लूट लिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश हाथ में तमंचा लेकर आता है...

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में घर के बाहर धूप ले रही महिला को बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर लूट लिया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश हाथ में तमंचा लेकर आता है वह महिला को डराकर उसके गहने मांगता है। इसके बाद महिला अपनी चेन उतारकर फेंकती है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश यहीं नहीं रूकता। वो महिला के हाथ से उसका फोन भी छीन लेता है। फिर अपने एक साथी के साथ बाइक से फरार हो जाता है। यह पूरी वारदात लोनी के DLF अंकुर विहार कॉलोनी में भरी दोपहर की है। महिला का नाम गीता बताया जा रहा है।

गीता दोपहर को अपने घर के बाहर धूप सेंक रही थी। वारदात के समय महिला के घर में कोई नहीं था। अचानक बाइक से पहुंचे बदमाश ने अचानक महिला पर तमंचा तान दिया। एकाएक हुई इस घटना से महिला सहम गई। इसके बाद बदमाश ने महिला की सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन लिया।

युवक से फोन छीनने की कोशिश

बदमाशों ने इसी दौरान पास से गुजर रहे एक युवक के हाथ से उसका पोन छीनने की कोशिश की। लेकिन, युवक अपना हाथ पीछे कर लेता है। जिस कारण उसका फोन बच जाता है। घटना से डरी महिला इस मामले में मीडिया से कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

नेताओं के भाषण

आपको याद होगा की यूपी विधानसभा के समय देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि महिलाएं और लड़कियां अब आधी रात को गहने पहनकर स्कूटी से सड़कों पर निकल सकती हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि महिलाओं से छेड़छाड़ या अपराध करने वाले अगले चौराहे से पहले ही ढ़ेर कर दिये जाएंगे। लेकिन भाषण सिर्फ जनसभाओं तक होते हैं, उसके बाद अपराधियों का राज शुरू हो जाता सा लगता, दिखता है।

Next Story

विविध