Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Gupta brothers arrested : 15 बिलियन दक्षिण अफ्रीकी करेंसी लूटने वाला गुप्ता ब्रदर्स दुबई में गिरफ्तार, UP के इस शहर का रहने वाला है ये परिवार

Janjwar Desk
7 Jun 2022 10:08 AM IST
Gupta brothers arrested : 15 बिलियन दक्षिण अफ्रीकी करेंसी लूटने वाला गुप्ता ब्रदर्स दुबई में गिरफ्तार, UP का रहने वाला है ये परिवार
x

Gupta brothers arrested : 15 बिलियन दक्षिण अफ्रीकी करेंसी लूटने वाला गुप्ता ब्रदर्स दुबई में गिरफ्तार, UP का रहने वाला है ये परिवार

Gupta brothers arrested : अमेरिका और यूके ने गुप्ता ब्रदर्स की एंट्री पर अपने यहां पर बैन लगाया हुआ था। गुप्ता ब्रदर्स का परिवार साल 2018 में साउथ अफ्रीका से फरार चल रहा था।

Gupta brothers arrested Dubai : भ्रष्टाचार के दम पर दक्षिण अफ्रीका से फरार हुए गुप्ता ब्रदर्स ( Gupta borthers ) को सोमवार को UAE के दुबई ( Dubai ) से गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता पर अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के शासनकाल में अरबों रुपए गबन का आरोप है। लंबे अरसे बाद गुप्ता बंधुओं को इंटरपोल की मदद से दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद साउथ अफ्रीका की सरकार ने की है।

साउथ अफ्रीकी सरकार ने 07 जून को बताया कि UAE में प्रवर्तन अधिकारियों ने गुप्ता ब्रदर्स यानि राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अभी यह साफ नहीं है कि तीसरे भाई अजय गुप्ता की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

गुप्ता ब्रदर्स पर हैं 15 बिलियन रैंड्स लूटने का आरोप

गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा (Jacob Zuma) से उनके अच्छे ताल्लुकात थे। इसका गुप्ता ब्रदर्स ने आर्थिक फायदा उठाया और सीनियर लेवल पर जो नियुक्तियां होती थीं उनमें भी अहम रोल निभाया। दक्षिण अफ्रीकी अथॉरिटीज का इस बारे में कहना है कि 2018 में गुप्ता परिवार अपनी मर्जी से साउथ अफ्रीका छोड़कर (self-exile) दुबई चला गया था क्योंकि उन्होंने अरबों रैंड ( अफ्रीकी मुद्रा ) सरकारी अथॉरिटीज के जरिये लूटे थे। कर दुरुपयोग की जांच करने वाले अफ्रीकी एजेंसी के सीईओ वेन डुवेनहेज (Wayne Duvenhage) ने आरोप लगाया था कि अफ्रीका छोड़ने से पहले गुप्ता भाइयों ने 15 बिलियन रैंड्स (अफ्रीकी मुद्रा) लूटी थी।

अमेरिका और ब्रिटेन में प्रवेश पर है पाबंदी

इस पहले गुप्ता ब्रदर्स को गिरफ्तार करने के लिए इंटपोल ने गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। अमेरिका और यूके ने गुप्ता ब्रदर्स की एंट्री पर अपने यहां पर बैन लगाया हुआ था। दरअसल, गुप्ता परिवार साल 2018 में साउथ अफ्रीका से फरार हो गया था।

अभी तक क्यों नहीं हो पाई थी गिरफ्तारी

दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद से जैकब जुमा के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे थे। लोग गुप्ता ब्रदर्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। साथ ही जैकब जुमा को हटाकर सिरिल रामफोसा (Cyril Ramaphosa) को राष्ट्रपति बनाया जाए। दुबई फरार होने के बाद से अभी तक गुप्ता ब्रदर्स की गिरफ्तारी इ​सलिए नहीं हो पा रही थी कि दक्षिण अफ्रीका और UAE के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं थी लेकिन जून 2021 में यह समझौता होने के बाद सोमवार को गुप्ता ब्रदर्स को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP के इस शहर का रहने वाला है गुप्ता का ब्रदर्स

दक्षिण अफ्रीका में घोटाले का आरोपी गुप्ता ब्रदर्स भारत के सहारनपुर का रहने वाला है। उन्होंने साल 1990 के आसपास साउथ अफ्रीका में एक जूते का स्टोर खोला था। परिवार वहीं जाकर सेटल हो गया था। बाद में गुप्ता परिवार ने आईटी, मीडिया और खनन कंपनियां भी खोलीं। अब इनमें से ज्यादातर बिक चुकी हैं या फिर बंद हो चुकी हैं। गुप्ता ब्रदर्स के घोटाले में Bank of Baroda (BoB) का नाम भी आया था। पता चला था कि जब साउथ अफ्रीका में उनके बैंक खाते खोले जाने बंद हो गए थे, तब बैंक ऑफ बड़ौदा ने उनकी मदद की थी। उसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने साउथ अफ्रीका में अपना कामकाज बंद कर दिया था।




Next Story

विविध