- Home
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hapur Boiler Blast :...
Hapur Boiler Blast : हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 13 की मौत, इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में कैसे बन रहा था विस्फोटक सामान, जांच के आदेश

Hapur Boiler Blast : हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 12 की मौत, इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में कैसे बन रहा था विस्फोटक सामान, जांच के आदेश
Hapur Boiler Blast : उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur News) के धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट ( Hapur Boiler Blast ) से कोहराम मच गया। हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। सीएमओ ने 13 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। 20 मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है। हापुड़ पुलिस ने दावा किया है कि शेष लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे से हताहतों को खोजने का काम जारी है।
ताजा अपडेट के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर कमिश्नर एडीजी और आईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।
मालिक और ठेकेदार के खिलाफ FIR
फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट ( Hapur Factory Blast ) होना बताया जा रहा है। इस मामले में फैक्टी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में प्लास्टिक गन बन रही थीं, जो चौंकाने वाला है। ऐसा इसलिए कि फैक्ट्री को इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने का लाइसेंस हासिल है।
फैक्ट्री में बन रहा था विस्फोटक सामान
हापुड़ फैक्ट्री में स्टीम ब्वॉयलर विस्फोट ( Hapur Boiler Blast ) की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डीएम मेधा रूपम ने बताया कि धौलाना की संबंधित इंडस्ट्रीज को इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था फिर विस्फोटक सामान कैसे बन रहा था? उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एक-एक फैक्ट्री की होगी जांच
डीएम मेधा रूपम ने कहा कि फरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं और नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में एक-एक फैक्टरी की जांच होगी। इस बात की भी जांच होगी कि हापुड़ में फैक्ट्रियां लाइसेंस के प्रावधानों के हिसाब से चल रही हैं या नहीं। जांच में अधिकारी या अन्य जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डीएम रुपम ने कहा कि तत्काल हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा मिले। कुछ घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
Hapur Boiler Blast : बता दें कि धौलाना में मेरठ के दिलशाद ने रुही इलेक्ट्रिक के नाम से फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक उत्पाद बनाने का काम शुरू किया था लेकिन 4 माह पहले हापुड़ निवासी वसीम ने इसे ठेके पर लेकर प्लास्टिक गन बनाने का काम शुरू किया था। प्लास्टिक गन बनाते वक्त ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सोडियम में विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में सोडियम के इस्तेमाल से प्लास्टिक गन की गोलियां भी बन रही थीं। सोडियम में आग लगने से ही इतना भीषण विस्फोट हुआ।
(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।
हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।
सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)











