- Home
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida की गालीबाज महिला...
Noida की गालीबाज महिला गिरफ्तार, गेट खोलने में देरी होने पर गेटकीपर को दी गंदी गालियां, जड़ दिए कई तमाचे

Noida की गालीबाज महिला गिरफ्तार, गेट खोलने में देरी होने पर गेटकीपर को दी गंदी गाली, जड़ दिए कई तमाचे
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा ( Noida ) के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब यहां से जुड़ा ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार पुरुष गालीबाज व्यक्ति महिला ( Galibaz lady ) है। साथ ही इस बार अभद्रता एक महिला द्वारा एक पुरुष के साथ की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो साफ नजर आ रहा है कि महिला गार्ड के साथ गाली गलौज कर रही है। महिला ने भद्दी भद्दी गालियों के साथ गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे घसीटा भी। यह मामला नोएडा के सेक्टर 126 कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले ताजा अपडेट यह है कि गालीबाज महिला को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Woman abuse guards for being Little late to open gate.
— Gender Inequal INDIA (@IndiaGender) August 21, 2022
▪️She's calling them names & touching them without consent.
▪️Gender biased modesty law won't punish her.
▪️Common excuses to save women: mood swings, depression, patriarchy?!
-Jaypee greens wish town office, #Noida. pic.twitter.com/zaWR5v4Gh6
अब तक की जानकारी की मुताबिक गालीबाज महिला गेट पर पहुंची तो गार्ड द्वारा गेट खोलने में देरी हो गई। इस बात से नाराज महिला ने जमकर तमाशा किया। कार से निकलकर पहले गार्ड को गंदी गंदी गंदी गालियां दी और इशारे किए। उसके बाद उसे कॉलर पकड़ घसीटा भी। गालीबाज महिला का नाम भव्या है।
वीडियो में देखिए गालीबाज महिला के कारनामे
भद्दे दरअसल, महिला गेट पर पहुंची तो गार्ड द्वारा गेट खोलने में देरी हो गई। इस बात से नाराज महिला ने जमकर तमाशा किया। कार से निकलकर पहले गार्ड को गंदी गंदी गालियां और इशारे किए। उसके बाद उसे कॉलर पकड़ घसीटा। इस दौरान अन्य गार्ड महिला से शांत होने की अपील करते रहे लेकिन गुस्से तमतमाई महिला एक शब्द सुनने को तैयार नहीं थी। महिला गालियों के साथ भद्दे इशारे भी कर रही थी। यह वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग गालीबाज महिला के खिलाफ तरह-तरह के कमेट करने लगे। लोगों ने महिला के गिरफ्तारी की मांग की।
क्या कोई इसे भगोड़ी कहेगा
ट्विटर पर नागेन सिंह नाम के यूजर ने इस पर नाराजगी जताते हुए महिला की तुलना श्रीकांत त्यागी से की है। उन्होंने महिला द्वारा आपत्तिजनक तरीके से बिहारी शब्द पर भी एतराज जताया है। वहीं शिल्पा ठाकुर और जींनत ने पूछा कि क्या इस महिला को कोई गालीबाज या भगोड़ी कहेगा। क्या इस पर भी गुंडा एक्ट लगेगा। क्या इसे भी 25 हजारी बदमाश घोषित किया जाएगा। इसके अलावा लोटस नाम के यूजर ने कहा कि ऐसी भाषा कोई पढ़ी लिखी महिला नहीं इस्तेमाल कर सकती है।











