Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

सपा नेता ने क्यों कहा- योगी जी अपने गुरु बलात्कारी चिन्मयानंद और कुलदीप सिंह सेंगर की फोटो हजरतगंज चौराहे पर लगवाएं

Janjwar Desk
25 Sept 2020 2:41 PM IST
सपा नेता ने क्यों कहा- योगी जी अपने गुरु बलात्कारी चिन्मयानंद और कुलदीप सिंह सेंगर की फोटो हजरतगंज चौराहे पर लगवाएं
x
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखते हैं कि भाजपा के केन्द्रीय मंत्री रहे योगी जी आपके गुरू पूर्व सांसद बलात्कारी स्वामी चिन्मयानंद और आपके उन्नाव से विधायक रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की फोटो हजरतगंज चौराहे पर अवश्य लगवाना, देखो अन्याय ना होने पाए।

मनीष दुबे की रिपोर्ट

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्रियों में शुमार महन्त योगी आदित्यनाथ ने कल 24 सितंबर को यौन अपराधियों के लिए नया कानून पास किया है। इस कानून में उनके मुताबिक महिलाों लड़कियों से छेड़खानी करने वाले अराजक तत्वों की तस्वीरें शहर के हर नुक्कड़ चौराहों पर चस्पा की जाएंगी। सीएम आदित्यनाथ की इस बात पर विपक्ष समेत सोसल मीडिया में लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

अपने दिए वक्तव्य में योगी ने कहा था कि महिलाओं से आदतन छेड़खानी व बलात्कार करने वाले लोगों की दंगाईयों की तरह ही हर चौराहे पर पोस्टर लगाे जाएंगे। साथ ही सीएम ने पुलिस और गृह विभाग से इस कार्ययोजना पर अमल करने का भी निर्देश जारी किया है। उन्होने कहा कि महिलाों के साथ किसी भी तरह का अपराद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखते हैं कि भाजपा के केन्द्रीय मंत्री रहे योगी जी आपके गुरू पूर्व सांसद बलात्कारी स्वामी चिन्मयानंद और आपके उन्नाव से विधायक रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की फोटो हजरतगंज चौराहे पर अवश्य लगवाना, देखो अन्याय ना होने पाए।

वहीं द प्रिंट की पत्रकार ज्योति यादव लिखती हैं कि यूपी में पहला पोस्टर कुलदीप सिंह सेंगर और चिन्मयानंद का लगना चाहिए ताकी बाकी अपराधियों के मन में भय व्याप्त हो सके। साथ ही ज्योति यादव ने बलात्कारी कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद की वो तस्वीर भी ट्वीट की है जो इसी वर्ष मार्च में लखनऊ में सपाईयों ने लगाई थी।

Next Story

विविध