Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP : महिला ने BJP नेता के बेटे पर लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Janjwar Desk
22 Jun 2020 2:33 PM IST
UP : महिला ने BJP नेता के बेटे पर लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
x
भाजपा नेता के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बदायूं की एक युवती ने बहेड़ी थाने में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया तो तमाम भाजपाई भी थाने में जुट गए...

जनज्वार ब्यूरो। भाजपा नेता के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बदायूं की एक युवती ने बहेड़ी थाने में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया तो तमाम भाजपाई भी थाने में जुट गए। युवती के परिवारवालों को भी पुलिस ने रात में ही बदायूं से बुलवा लिया लेकिन बाद में थाने में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

दरअसल बदायूं की एक युवती का बहेड़ी की महिला भाजपा नेता के बेटे से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ था। युवती का कहना था कि तमाम मुलाकातों के बाद उनके बीच शादी की बात तय हो गई थी। शनिवार रात युवती उससे मिलने बहेड़ी पहुंची तो दोनों में शादी को लेकर तकरार हो गई।

इसके बाद युवती सीधे थाने पहुंच गई और युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस महिला नेता के बेटे को थाने उठा लाई। कुछ ही देर में थाने में भाजपाइयों का मजमा लग गया। उन्होंने पुलिस पर समझौता कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

रात में ही पुलिस ने बदायूं से युवती के परिजन को भी बुला लिया। दोनों पक्षों को समझौते के लिए दो घंटे का समय दिया गया। पुलिस युवक की मां बेटे को शादी के लिए काफी देर तक मनाती रही, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। बताते हैं कि दोनों के परिवारवालों में समझौता होने पर युवक और युवती उनके साथ चले गए। मामले में कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी गई।

बहेड़ी सीओ रामानंद राय ने मीडिया को बताया कि कल रात एक युवती आई थी। महिला भाजपा नेता के बेटे को भी बुलवाया गया था। पहले युवती उस पर तमाम आरोप लगा रही थी, लेकिन जब उसके माता-पिता को बुलवाया गया तो दोनों पक्ष समझौता करने की बात करने लगे। अगर पीड़िता इस मामले में तहरीर देती है तो अब भी कार्रवाई हो सकती है।

Next Story

विविध