Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Yogi Adityanath resigns as MLC : योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Janjwar Desk
22 March 2022 6:17 AM GMT
Yogi Adityanath resigns as MLC : योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया
x

file photo

Yogi Adityanath resigns as MLC : 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया था। योगी आदित्यनाथ पहली बार उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में चुने गए हैं। बीते विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में 255 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। उसे इस बार के चुनावों में 41.29 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। उन्हें अपनी सीट सिरौथू से हार का सामना करना पड़ा था।

Yogi Adityanath resigns as MLC : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से अपना इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ बीते विधानसभा चुनावों में गोरखपुर सीट से विधायक चुने गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2017 में सूबे के मुख्यमंत्री बनने के बाद विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद योगी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। उससे पहले योगी गोरखपुर से कई बार लोकसभा के सांसद रह चुके थे।

मु​ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के 2022 के विधानसभा चुनावों में भी विपक्षी दलों को पछाड़ते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 को शपथ लेकर करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश की राजनिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 37 सालों के बाद पहले मुख्यमंत्री होंगे ​जो अपना टर्म पूरा करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गोरखपुर पीठ के महंत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले वो यो​गी आदित्यनाथ ने अपना पहला विधानसभा चुनाव गोरखपुर शहरी सीट से इस बार 103390 वोटों के अंतर से जीता है।

उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया था। योगी आदित्यनाथ पहली बार उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में चुने गए हैं। बीते विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में 255 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। उसे इस बार के चुनावों में 41.29 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। उन्हें अपनी सीट सिरौथू से हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। इस बार भाजपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, गोवा में प्रमोद सावंत, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ;हालांकि वे चुनाव हार गए हैंद्ध, और मणिपुर में एन बीरेंद्र सिंह के दोबारा मुख्यमंत्री चुने गए हैं। सिर्फ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से सत्ता छीनकर वहां बहुमत हासिल किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रु-ब-रु कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आएं और अपना सहयोग दें।)

Next Story

विविध