Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख भड़की महिला, सैंडल फेंक बोली - पास तक पहुंच पाती तो दोनों सैंडल से मारती

Janjwar Desk
2 Aug 2022 3:46 PM IST
Bengal SCC Scam : मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पार्थ चटर्जी TMC से भी निलंबित, ममता बनर्जी बोलीं - मेरी पार्टी करती है सख्त कार्रवाई
x

Bengal SCC Scam : मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पार्थ चटर्जी TMC से भी निलंबित, ममता बनर्जी बोलीं - मेरी पार्टी करती है सख्त कार्रवाई

नाराज शुभ्रा गौरी ने कहा एक ऐसा इंसान जिसने हजारों लोगों को धोखा देकर करोड़ों की प्रॉपर्टी और सोना खरीदा, उसे एसी कार में अस्पताल में लाया जा रहा है। उसे तो घसीटकर ले लाना चाहिए था।

WB SSC Scam : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी व पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ( Parth Chaterjee ) ने कभी सोचा नहीं नहीं होगा कि उसके इतने बुरे दिन भी आ सकते हैं। इस बात की चर्चा करना इसलिए लाजिमी है कि मंगलवार को भर्ती घोटाले ( WB SSC Scam ) के आरोप में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ऊपर एक महिला ने मंगलवार को सैंडल फेंकी। ये बात अलग है कि ये चप्पल पार्थ चटर्जी को नहीं लगी।

यह घटना उस समय की है जब जब पार्थ चटर्जी ( Parth Chaterjee ) को मंगलवार दोपहर में ईडी की कस्टडी में रूटीन चेकअप के लिए ईएसआई हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चटर्जी कार में बैठ चुके थे और कार का शीशा चढ़ाया जा चुका था। तभी यह सैंडल कार की पिछली खिड़की से आकर टकराई। सैंडल फेंकने वाली महिला की पहचान शुभ्रा गौरी ( Shubhra Gauri ) के रूप में हुई है। वह दक्षिणी 24 परगना जिले के अमताला की रहने वाली है। ईएसआई अस्पताल भी अमताला में ही है।

उसे तो गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए ले जाना चाहिए

पार्थ चटर्जी ( Parth Chaterjee ) पर सैंडल फेंकने वाली महिला शुभ्रा गौरी को ऐसा करने का कोई मलाल नहीं है। वह कहती हैं मैं, अपने रिश्तेदार के लिए दवा लेने आई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख गुस्सा आ गया। महिला ने कहा कि एक ऐसा इंसान जिसने हजारों लोगों को धोखा देकर करोड़ों की प्रॉपर्टी और सोना खरीदा उसे एसी कार में अस्पताल में लाया जा रहा है। उसे तो गले में रस्सी बांधकर रास्ते भर घसीटते हुए लेकर आना चाहिए।

मेरा तो मन था दोनों सैंडलों से उसे मारती

शुभ्रा गौरी ने पत्रकारों से कहा कि मुझे इस बात की हैरानी है कि आप मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने उसके ऊपर सैंडल क्यों फेंका? मेरा तो मन था कि मेरी सैंडल उसके सिर पर जाकर लगती। सैंडल फेंकने के बाद मचे हंगामे के बीच गौरी की दूसरी सैंडल भी वहां खो गई और वह वहां से पैदल ही घर चली गई। शुभ्रा गौरी ने कहा कि मैं अब नंगे पांव ही घर जा रही हूं। मेरा तो मन था कि दोनों सैंडलों से उसे मारती। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गौरी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं। पुलिस का कहना था कि उसकी इस हरकत से किसी को चोट नहीं लगी।

WB SSC Scam : दूसरी तरफ भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई-एम ने पार्थ चटर्जी ( Parth Chaterjee ) को सजा दिए जाने की मांग करते हुए कई जुलूस निकाले हैं लेकिन बता दें कि यह पहली बार है जब इस मामले में किसी आम आदमी का गुस्सा सार्वजनिक तौर पर देखने को मिला है।


Next Story

विविध