Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

कौन हैं दूध वाले से हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम पद की शपथ लेने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू?

Janjwar Desk
11 Dec 2022 8:40 AM GMT
कौन हैं दूध वाले हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम पद की शपथ लेने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू?
x

कौन हैं दूध वाले हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम पद की शपथ लेने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू?

Himachal CM Oath Ceremony : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए।

Himachal Pradesh New CM : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी की श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Sukhu ) 11 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हिमाचल प्रदेश के 15वीं सीएम बन गए। शिमला में आयोजित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Sukhu ) के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख प्रतिभा सिंह ( Pratibha Singh ) के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi ) शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी की प्रतिभा सिंह से गले मिलते हुए एक तस्वीर भी सामने आई है। कांग्रेस ( Congress ) जनता के बीच यह संदेश पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है कि पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। सब कुछ ठीक है।

Who is Sukhwinder Singh Sukhu : कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के जीवन कुछ अनछुए पहलुओं को हिमाचल ही नहीं देश के लोग नहीं जानते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जिंदगी की शुरुआती दिनों में दूध बेचने का काम भी किया था।

चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

Next Story

विविध