Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

शाहीन बाग इलाके में 3 शव मिलने से हड़कंप, एक यमुना नदी में तैरता मिला तो 2 नाले के पास बरामद

Ragib Asim
7 March 2020 8:21 AM GMT
शाहीन बाग इलाके में 3 शव मिलने से हड़कंप, एक यमुना नदी में तैरता मिला तो 2 नाले के पास बरामद
x

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने यह जानकारी शुक्रवार को देर रात दी। उन्होंने कहा कि शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। दूसरा शव शाम में और तीसरा शव देर रात को मिला। पुलिस जांच में जुटी हुई है...

जनज्वार। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ही मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। शवों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा।

संबंधित खबर : कौन है गुंजा कपूर जो शाहीनबाग में बुर्का पहन बना रही थी वीडियो, जिसे फॉलो करते हैं पीएम मोदी

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने यह जानकारी शुक्रवार को देर रात दी। उन्होंने कहा, 'शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। यह शव यमुना नदी के किनारे पर तैर रहा था।'

के बाद शव की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।

संबंधित खबर : CAA-NRC के आंदोलनकारियों ने पूछा केजरीवाल कब आयेंगे शाहीनबाग

दूसरे मामले में एक शव दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मिला। मृतक की अनुमानित उम्र 40 साल है। शव की शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह शव मदर डेयरी के पीछे नाले के पास शाहीनबाग एफ ब्लॉक में मिला। एक अन्य शव भी इस इलाके में मिला। इस तीसरे शव की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

Next Story

विविध