Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अभी-अभी : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती

Prema Negi
2 Feb 2020 2:43 PM GMT
अभी-अभी : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती
x

सोनिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी और बेटा राहुल गांधी भी मौजूद हैं....

जनज्वार। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ देर पहले तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

भी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या तकलीफ है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने कहा, मोदी और शाह ने गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाकर की लोकतांत्रिक परंपराओं की हत्या

कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंची थीं, जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है।

सोनिया गांधी पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रही हैं। राजनीति में भी उनकी सक्रियता पहले से कम हो गयी है।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोनिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी और बेटा राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

ताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की तबियत कल से खराब थी, जिसके कारण वह शनिवार 1 फरवरीको पेश हुए बजट के लिए भी संसद में नहीं पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में था हार का डर, इसलिए भाजपा ने लिया अकालियों का समर्थन ?

गौरतलब है कि कांग्रेस CAA-NRC के विरोध में हो रहे तमाम प्रदर्शनों में हिस्सेदारी कर रही है और सोनिया गांधी भी कई प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुकी हैं। बजट सत्र की शुरुआत से पहले शुक्रवार 31 जनवरी को सोनिया गांधी के नेतृत्व में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) एवं एनआरसी (NRC) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया था।

पहले साल 2018 में भी अपने शिमला दौरे के दौरान सोनिया गांधी बीमार हो गई थीं। बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था। लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। 73 वर्षीय सोनिया गांधी के नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है।

Next Story

विविध