Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की हुई मौत

Ragib Asim
9 April 2020 10:49 AM GMT
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की हुई मौत
x

बिहार से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आ रही है। गया के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला से रेप की खबर आने के बाद हड़कंप मच गया...

जनज्वार। कोरोना वायरस के कारण समूचा देश लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। पीड़ितों को आइसोलेशन वार्ड में सरकार द्वारा यह आश्वासन देकर रखा जाता है कि वहां पर वो एकदम सुरक्षित हैं। इसी आश्वासन के बीच बिहार से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आ रही है। गया के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला से रेप की खबर आने के बाद हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दो महिला डॉक्टरों के साथ मारपीट, हमलावर ने कहा- तुम फैला रही हो कोरोना

मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घटना है

टना बिहार के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की है जहां के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक विवाहिता से चिकित्सक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अस्पताल से छुट्टी के बाद घर लौटी विवाहिता की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम खां ने मृतक पीड़िता के परिजनों से संपर्क साधा तो उनकी सास ने रेप का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

कश्मीरी डॉक्टरों को सरकार की धमकी, अगर ‘मीडिया’ को कुछ भी बताया तो करेंगे ‘सख्त’ कार्रवाई

पंजाब से लौटी थी गर्भवती महिला

गौरतलब है कि रोशनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय महिला लॉकडाउन के कारण बीते 25 मार्च को लुधियाना से ससुराल लौटी थी। महिला विवाहिता और दो माह की गर्भवती भी थी। लुधियाना में उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण गर्भपात कराना पड़ा था। इस कारण पति ने उसे 27 मार्च को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था।

कोरोना के कारण आइसोलेशन में भर्ती

हां इलाज के बाद उसे एक अप्रैल को कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। वार्ड में वह अकेली रहती थी, आरोप है कि नियमित जांच करने वाले एक चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद 3 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुराल लौटने के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा किट मांगने पर UP के बाँदा में 26 स्वास्थ्य कर्मी बर्खास्त

मृतक की सास कहती हैं कि बहू घर लौटने के बाद बहुत डरी सहमी रहती थी। किसी से कोई बात नहीं करती थी। कारण पूछने पर उसने बताया था कि आइसोलेशन वार्ड में माथे पर टीका लगाकर आने वाले एक चिकित्सक ने एक रात अकेली पाकर उसका बलात्कार किया। सुरक्षाकर्मी को बताने पर भी उसने कोई एक्शन नहीं लिया।

Next Story

विविध