Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, करीब 5 सेकंड तक हिली धरती, पूर्वी दिल्ली था केंद्र

Ragib Asim
12 April 2020 2:34 PM GMT
दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, करीब 5 सेकंड तक हिली धरती, पूर्वी दिल्ली था केंद्र
x

भूकंप का केंद्र कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और मात्र 6.5 किलोमीटर नीचे है। पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र था। रिकटर स्केल पर 3.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता...

जनज्वार। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार शाम करीब पौने चार बजे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।5 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली में था। करीब 5 सेकंड तक भूकंप के ये झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें – जिन कम्युनिस्टों को कोसते हैं कट्टरपंथी, उन्हीं के शासन वाला केरल बना कोरोना से निपटने में आदर्श

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और मात्र 6.5 किलोमीटर नीचे है। पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटकों के बाद लॉकडाउन के चलते घरों में बंद लोग बालकनी में निकल आए। कई जगह लोग घरों के बाहर भी आ गए। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमान के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- मुंबई: ताज ग्रुप के होटलों के 500 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट, कई पाए गए पॉजिटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आशा है कि सभी लोग सुरक्षित हों। मैं आप में से हर एक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। आपको बता दें, इससे पहले 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों ने भूकंप के झकटे महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।6 मापी गई थी। उससे पहले 25 मार्च को रूस में भूकंप ने तबाही मचाई थी। रूस के उत्तरी पेसिफिक आइलैंड में 25 मार्च को 7।5 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Ragib Asim

Ragib Asim

    Next Story