Begin typing your search above and press return to search.
चुनावी पड़ताल 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : टुंडी सीट पर जेएमएम की लहर, लोग बोले रघुवर सरकार में 50 साल पीछे चला जाएगा झारखंड

Prema Negi
28 Nov 2019 3:31 PM GMT
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 :  टुंडी सीट पर जेएमएम की लहर, लोग बोले रघुवर सरकार में 50 साल पीछे चला जाएगा झारखंड
x

30 नवंबर को झारखंड विधानसभा के लिए होगा पहले चरण का मतदान, टुंडी विधानसभा सीट में झारखंड मुक्ति मोर्चा की लहर, जनज्वार की टीम ने की जमीनी पड़ताल...

जनज्वार, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए कुछ ही घंटों का समय बाकी है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटे हैं जिनमें से 13 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। जनज्वार की टीम ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के इलाकों का दौरा किया और लोगों से उनके मुद्दों के बारे में जाना। इसके अलावा वह किसी राजनीतिक दल को किन मुद्दों पर समर्थन कर रहे हैं, ये भी जानने की कोशिश की।

स दौरान जब लोगों से पूछा गया कि क्या रघुवर दास फिर से राज्य की सत्ता में लौटेंगे तो मतदाताओं ने कहा, 'रघुबर सरकार दोबारा आई तो झारखंड 50 साल पीछे चला जायेगा। बीजेपी सरकार ने केवल अपना नाम किया है, काम कुछ नहीं किया। ये सरकार गरीबों की नहीं हैं, पूंजीपतियों की है।

खबर : भाजपा की पूर्व मंत्री बोलीं 2 क्या 18 सीटों में भी लड़ लें हेमंत चुनाव, किसी भी हालत में नहीं जीत पायेंगे

स्थानीय लोगों ने कहा कि भाजपा किसानों, युवाओं को धोखे में रख रही है। इस देश की मीडिया को खरीद लिया गया है। हकीकत नहीं दिखाते हैं। दिनभर टीवी पर संबित पात्रा को दिखाते हैं। इस बार रघुवर सरकार को वोट नहीं देंगे, युवाओं के लिये कोई काम नहीं किया है।

टुंडी विधानसभा से विक्रम पांडे बीजेपी के तरफ से मैदान में हैं तो वही जेएमएम से मथुरा प्रसाद महतो मैदान में है। टुंडी विधानसभा सीट में मतदाताओं पर भगवा रंग का असर फीका दिख रहा है। मतदाताओं का कहना है कि नेता वो हो जो मुसीबत में साथ रहे, जिससे मिलने-जुलने में आसानी हो। मथुरा प्रसाद महतो गरीबों के मसीहा हैं।

खबर : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : वाघमारा की जनता से जानिये कितना खुश है रघुवर सरकार और मौजूदा विधायक से?

कुछ मतदाताओं ने कहा कि भाजपा ने नारा दिया था कि गरीबी हटाएंगे लेकिन पांच साल बाद भी हमारी स्थिति वैसी ही है जैसी तब थी। बस केवल उम्मीद का ही सहारा है। कुछ लोगों ने कहा कि हमारे विधायक ने काम नहीं किया, जो भी काम करे वही हमारा देवता है। इस बार जेएमएम को वोट देने वाले हैं। इस बार जेएमएम से मथुरा प्रसाद महतो उम्मीदवार हैं। इस बार मथुरा प्रसाद महतो का ही माहौल है।

Next Story

विविध