Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

यूपी में जंगल राज! लखीमपुर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, काट दी नाक

Ragib Asim
16 March 2020 8:24 PM IST
यूपी में जंगल राज! लखीमपुर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, काट दी नाक
x

उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक शख्स ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाक भी काट दी। उसने कथित तौर पर लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया...

जनज्वार। उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक शख्स ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाक भी काट दी। उसने कथित तौर पर लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और लड़की को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित खबर : कोरोना इफेक्ट – पहले की दहेज की मांग, फिर कोरोना संक्रमित बता ससुराल वालों ने नवविवाहिता को किया प्रताड़ित

गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है क्योंकि आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। लड़की रविवार को अपने घर पर अकेली थी, जब 20 वर्षीय गौतम रैदास के रूप में पहचाना गया आरोपी चाकू से डराकर घर में घुस गया और उसे अंदर बंद कर दिया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने चाकू से उसकी नाक काट दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गौतम मौके से फरार हो गया।

संबंधित खबर : जिन विधायकों को भाजपा ने रखा है छुपाकर गुड़गांव में, उनके पास नहीं है जरूरत का सामान

ड़की किसी तरह अपने पड़ोसियों से सहायता प्राप्त करने में सफल रही, जिन्होंने उसके माता-पिता को बुलाया। फिर उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय मिश्रा ने कहा, हमने गौतम रैदास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करेंगे। मिश्रा ने कहा कि इलाज के बाद लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा।

Next Story

विविध