Begin typing your search above and press return to search.
समाज

घर के बाहर बर्तन धो रही थी महिला, पानी सड़क पर फैला तो पड़ोसी ने चाकू मारकर कर दी हत्या

Prema Negi
17 May 2019 9:33 AM GMT
घर के बाहर बर्तन धो रही थी महिला, पानी सड़क पर फैला तो पड़ोसी ने चाकू मारकर कर दी हत्या
x

बर्तन धोने का पानी सड़क पर फैल गया तो पड़ोसी उससे लड़ने पहुंच गया। लड़ते-लड़ते वह अपना आपा खो बैठा और चाकुओं से महिला को छलनी कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई...

जनज्वार। आजकल छोटे—छोटे विवादों में हत्या जैसी जघन्य वारदातें आम होती जा रही हैं। लगता है लोग अपने सोचने-विचारने की शक्ति खो चुके हैं, या फिर इंसानियत का नामोनिशान नहीं बचा है।

ऐसी ही एक घटना सामने आयी है राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में। मीडिया में सामने आ रही खबर के मुताबिक महिपालपुर में कल 16 मई की शाम को एक महिला अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। बर्तन धोने का पानी सड़क पर फैल गया तो पड़ोसी उससे लड़ने पहुंच गया। लड़ते-लड़ते वह अपना आपा खो बैठा और चाकुओं से महिला को छलनी कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना महिपालपुर के रंगपुरी गांव में घटित हुई। मृतक महिला का नाम रेखा था। 40 साल की रेखा अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी, जिससे बर्तन धोने का पानी सड़क पर उसके घर के आगे फैल गया। पानी फैलने से पड़ोसी बुरी तरह बिफर गया। 22 साल के पड़ोसी गोपाल सिंह ने पहले रेखा से पानी फैलने को लेकर खूब झगड़ा किया। रेखा के यह कहने पर कि उसने पानी अपने घर के आगे ही तो फैलाया है, तुम्हें क्या दिक्कत है, वह बुरी तरह बिफर गया, और उसने गुस्से में आपा खोकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रेखा की हत्या कर दी।

खून से लथपथ रेखा को गंभीर हालत में एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मर्डर की सूचना पड़ोसियों और परिजनों ने वसंत कुंज थाने में दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही है कि आखिर गोपाल सिंह ने रेखा की हत्या क्यों की, क्या सिर्फ सड़क पर पानी फैलाना ही हत्या की वजह थी या फिर कोई अन्य कारण भी था।

हालांकि गिरफ्तारी के बाद हत्यारे पड़ोसी गोपाल सिंह ने स्वीकार किया कि सड़क पर बिखरे हुए गंदे पानी को लेकर ही उसका अपनी पड़ोसी महिला रेखा से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने महिला पर चाकू से वार किया।

Next Story

विविध