Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

बहन रंगोली के ज़हरीले बयान का समर्थन करना कंगना रनौत को पड गया महंगा, पुलिस में शिकायत दर्ज

Ragib Asim
24 April 2020 2:33 PM IST
बहन रंगोली के ज़हरीले बयान का समर्थन करना कंगना रनौत को पड गया महंगा, पुलिस में शिकायत दर्ज
x

विवादित अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि, कंगना रनौत और रंगोली चंदेल हाल ही में मुस्लिम समुदाय पर तल्ख टिप्पणी को लेकर विवाद में हैं...

जनज्वार। विवादित अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि, कंगना रनौत और रंगोली चंदेल हाल ही में मुस्लिम समुदाय पर तल्ख टिप्पणी को लेकर विवाद में हैं। कंगना रनौत पर आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय को आतंकवादी कहा है और अपनी बहन रंगोली के सांप्रदायिक ट्वीट का समर्थन किया। कंगना रनौत के खिलाफ ये शिकायत मुंबई के अम्बोली पुलिस स्टेशन में एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने दर्ज कराई है।

आईएएनएस के पास मौजूद शिकायत की एक प्रति में यह बताया गया है, ‘यह ध्यान रखना जरुरी है कि एक बहन नरसंहार, हत्याओं, हिंसा की बात करती है बल्कि दूसरी बहन देशभर में आलोचना और अपने ट्विटर खाते को सस्पेंड करने के बावजूद उसका समर्थन करती हैं। रंगोली ने एक संप्रदाय को आतंकवादी का लेबल भी दे डाला। ‘शिकायत में अभिनेत्री और उनकी बहन व मैनेजर रंगोली पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने स्टारडम, फैनबेस, प्रसिद्धि, पैसा, शक्ति और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए देश में अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए घृणा, असंतुलन व झगड़े को बढ़ावा देने के उद्देश्य और इरादे से ये काम किया हैं।’

इंस्टाग्राम पर हाल ही मे एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें कंगना ने कहा था कि अगर किसी को लगता है कि रंगोली ने कुछ गलत कहा है, ‘तो हम दोनों ही इस बात के लिए माफी चाहते हैं। मेरी बहन रंगोली चंदेल ने विशेष रूप से उल्लेख किया था कि जिन लोगों ने डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया है, उन्हें गोली मार दी जानी चाहिए।’

रंगोली पर फराह अली खान और रीमा कागती जी ने गलत एलिगेशन लगाया है कि रंगोली ने इसमें किसी समुदाय को बीच में घसीटा है। अभिनेत्री ने वीडियो में कहा कि उन्हें और उनकी बहन को विश्वास नहीं है कि डॉक्टरों और पुलिस पर हमला करने वाला हर व्यक्ति किसी विशेष समुदाय से संबंधित है।

Next Story

विविध