Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

योगी के मंत्री के भड़काऊ बोल : कुत्ते की मौत मारे जाएंगे 'देशद्रोही', जो हिंदुत्व की रूपरेखा में रहेगा वही बचेगा

Nirmal kant
30 Jan 2020 9:33 AM GMT
योगी के मंत्री के भड़काऊ बोल : कुत्ते की मौत मारे जाएंगे देशद्रोही, जो हिंदुत्व की रूपरेखा में रहेगा वही बचेगा
x

यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा हमारे नेतृत्व को दफनाने की बात करने वाले को तत्काल मुठभेड़ में मार गिराया जाएगा..

जनज्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ भाजपा नेताओं के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा नेता संविधान और कानून को ताक पर रखकर बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्य मंत्री रघुराज सिंह के अलीगढ़ में बिगड़े बोल सामने आये हैं।

घुराज सिंह ने कहा कि 'देशद्रोहियों' को कुत्ते की मौत मारा जाएगा जो भी हमारे नेतृत्व को जिंदा दफनाने की बात करेगा हम उसको घर समेत जिंदा दफना देंगे। पुलिस बल को आदेश है कि ऐसे लोगों का तत्काल मुठभेड़ में मार दिया जाए। इन लोगों ने बहुत गुंडागर्दी कर ली है।

संबंधित खबर : बिहार के चंपारण से हिरासत में लिए गए कन्हैया कुमार, 'जन-गण-मन यात्रा' में हुए थे शामिल

न्होंने आगे कहा, 'बंधुओं समय आ गया है कि देश में जो हिंदुत्व की रूपरेखा में रहेगा वही इस देश में बचेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह हिंदुस्तान में रह नहीं पाएगा, हम उसको रहने नहीं देंगे। हमने तय किया है कि गोली का जवाब गोला से देंगे। मुझे आतंकवादियों ने धमकी दी थी। मैंने उनसे कहा कि हिंदुस्तान में आओ और आमने-सामने की लड़ाई लड़ो।’

के छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर रघुराज सिंह कहते हैं, 'ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाया जाएगा। हिंदुस्तान का खाओगे और हिंदुस्तान का विरोध करोगे, हमारे टैक्स से आप जीवित रहोगे, हिंदुस्तान को आप गाली दोगे, वह चलेगा नहीं और नहीं चलने देंगे।'

संबंधित खबर : ‘देशविरोधी’ गतिविधियों में न हों शामिल, आईआईटी बॉम्बे का हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को नया फरमान

ह पहली बार नहीं है जब रघुराज सिंह कोई विवादित बयान दे रहे हों। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि मोदी, योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा। देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ भड़काऊ बयान वाले नेताओं की कतार में अकेले रघुराज सिंह नहीं है। इससे पहले बंगाल भाजपा अद्यक्ष दिलीप घोष ने भी विवादित बयान देते हुए कहा था, 'नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जिस तरह उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों को गोली मारी गई, उसी तरह वह बंगाल में भी अराजक तत्वों को कुत्तों की तरह गोली मारेंगे। अगर हम सत्ता में आए तो देश विरोध लोग जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उनको लाठियों से मारेंगे, गोली मारेंगे और जेल भेजेंगे।'

अलावा भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा था, 'सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले बौद्धिक लोगों को टीएमसी का कुत्ता करार दिया है।” वहीं 18 जनवरी को बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो बुध्दिजीवी नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं वह शैतान और कीड़े हैं।'

Next Story

विविध