Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

आलाकमान के लिए खतरा बनते नेताओं का कद घटाकर दागियों को ऊपर ला देती है BJP, संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को हटाने पर NCP ने साधा निशाना

Janjwar Desk
18 Aug 2022 5:58 AM GMT
आलाकमान के लिए खतरा बनते नेताओं का कद घटाकर दागियों को ऊपर ला देती है भाजपा, संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को हटाने पर एनसीपी ने साधा निशाना
x

आलाकमान के लिए खतरा बनते नेताओं का कद घटाकर दागियों को ऊपर ला देती है भाजपा, संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को हटाने पर एनसीपी ने साधा निशाना

नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) का भाजपा ( BJP parliamentary Board ) के संसदीय बोर्ड में शामिल नहीं होना दर्शाता है कि एक चतुर राजनेता के रूप में उनका कद मोदी-शाह ( Modi-Shah ) से कई गुना बढ़ गया है।

नई दिल्ली। भाजपा संसदीय दल ( BJP parliamentary Board) से नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद से पार्टी के अंदर चर्चा जोरों पर है। पार्टी का एक गुट शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से निराश है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से बाहर करने को लेकर भाजपा ( BJP ) पर निशाना साधा। एनसीपी ( NCP ) ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें एक चतुर राजनेता के रूप में उनके बढ़ते कद के कारण पार्टी संसदीय बोर्ड से हटा दिया है।

मोदी-शाह का कद घटा

राकांपा ( NCP ) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो अपने ट्विट में बताया है कि जब आपकी क्षमताएं बढ़ती हैं और आप उच्च पद के लिए चुनौती बन जाते हैं तो भाजपा ऐसे नेता के कद को छोटा कर देती है। क्रैस्टो का कहना है कि गडकरी ( Nitin Gadkari ) एक मुखर नेता हैं। वह सियासी स्पेक्ट्रम के नेताओं के साथ अच्छे संबंध रखते हैं। उन्होंने लिखा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी उनके साथ भाजपा संसदीय बोर्ड ( BJP parliamentary Board) से हटा दिया गया है। क्रैस्टो ने ट्विटर पर लिखा है कि नितिन गडकरी जी का भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल नहीं होना दर्शाता है कि एक चतुर राजनेता के रूप में उनका कद कई गुना बढ़ गया है। भाजपा के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय से दोनों नेताओं ( PM Modi and Amit shah ) के बहिष्कार को उनके घटते राजनीतिक स्टॉक के संकेत के रूप में देखा गया था। हालांकि, गडकरी ( Nitin Gadkari ) के प्रतिद्वंदी माने जाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी ( BJP ) की केंद्रीय चुनाव समिति ( CEC ) में शामिल किया गया है।

अब राजनीति छोड़ने का मन करता है : गडकरी

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) ने कहा था कि उन्हें कभी-कभी राजनीति छोड़ने का मन करता है, क्योंकि जीवन के लिए और भी बहुत कुछ है। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि आजकल राजनीति सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनने से ज्यादा सत्ता में बने रहने के बारे में है।

Next Story

विविध