अखिलेश यादव ने फिर बोला हमला, कहा - BJP जनता का भरोसा खो चुकी है

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी संग्राम के बीच समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने एक बार भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने ताजा ट्विट में कहा है किभारतीय जनता पार्टी जानता का भरोखा खो चुकी है। 10 मार्च का इंतजार कीजिए, भाजपा ( BJP ) वाले कहीं नहीं दिखाई देंगे।
अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने अपने ताजा में कहा है कि भाजपा के वादे जुमले हैं, उनकी सभी बातें झूठी हैं। भाजपा हर बार जनता को झांसा देते हैं। उनका घोषणा पत्र, संकल्प पत्र, वचन पत्र, शपथ पत्रों पर यूपी की जनता विश्वास करने को तैयार नहीं है। भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस, युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।
इससे पहले एक अन्य ट्विट में अखिलेश यादव ने कहा था कि हुक्मरान ले आये हैं मुल्क को ऐसे हालात में लेकर आ गए हैं कि अब किसी को उनकी बातों में यकीन नहीं रहा। बंगाल में मिलकर हराया था अब यूपी में हराएंगे। दीदी से अपना वादा है हम फिर जीतकर आएंगे। यूपी में दीदी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि जो स्थापित हैं वो लोग नए लोगों को मौका नहीं देना चाहते हैं। अब उनका गठबंधन जनता के साथ है। लोग आजाद समाज पार्टी को वोट देंगे। हमें अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी।





