Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर निशाना, भाजपा को बताया दलित और महिला विरोधी

Janjwar Desk
29 Nov 2021 3:06 PM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- बाहरवीं के बाद इंटर करा रहे हैं, शुक्र है दसवीं नहीं कराते
x

अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के एक बयान पर रविवार को अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्‍ताओं के मुंह पर आ ही जाती है।

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के एक बयान पर रविवार को अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्‍ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। साथ ही अखिलेश यादव दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को निषाद समाज चुनाव हरा देगा।

अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा कि 'भाजपा की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्‍ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। स्वर्गीय फूलन देवी जी के खिलाफ अपशब्द बोलकर भाजपा प्रवक्ता ने संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान करने की कोशिश की परंतु सपा के प्रवक्ता ने उनकी बोलती बंद कर दी।'

फूलन देवी को बताया डकैत

साथ ही अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में एक चैनल की बहस का वीडियो भी पोस्ट किया है। उस वीडियो में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मिर्जापुर से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रहीं फूलन देवी को डकैत कहते सुने जा रहे हैं। उनके विरोध में सपा प्रवक्ता इसे महिलाओं का अपमान बताया था। वीडियो में सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा कि फूलन एक डकैत थी या नहीं। तो उसके जवाब में समाजवादी के प्रवक्ता ने कहा कि फूलन देवी एक पीड़ित महिला थी। साथ ही उन्होंने कहा कि फूलन देवी एक पिछड़े वर्ग की महिला थी इसलिए इतनी घृणा हो रही है। साथ ही सपा प्रवक्ता ने बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि एक महिला का अपमान कर रहे है।

योगी पर साध चुके है निशाना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे थे। अखिलेश यादव रामकोला गांव निवासी जिपंस जीत लाल यादव उर्फ पप्पू यादव की भतीजी के शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अखिलेश ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।

साथ ही अखिलेश यादव ने सपा द्वारा 108 वाहन और लैपटॉप बांटा था उसका भी जिक्र किया। अखिलेश यादव ने कहा था कि आज भी उनके द्वारा दिया गया लैपटॉप चल रहा है लेकिन किसी भी युवा को न तो रोजगार मिला है ना तो लैपटॉप मिल सका क्योंकि 'बाबा' को लैपटॉप चलाना नहीं आता है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध