Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने मोदी की रैली पर कसा तंज, कहा जनता की रैली नहीं, सरकारी रैलियां कर रही है भाजपा

Janjwar Desk
11 Dec 2021 11:58 AM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- बाहरवीं के बाद इंटर करा रहे हैं, शुक्र है दसवीं नहीं कराते
x

अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में भाजपा जनता की रैली नहीं कर पा रही है। ये सरकारी रैलियां हो रही हैं। जिलाधिकारी को भीड़ लाने के लिए पैसे मांगने पड़ रहे हैं।

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर मोदी सरकार पर हमलावर हो गए है। अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में भाजपा जनता की रैली नहीं कर पा रही है। ये सरकारी रैलियां हो रही हैं। जिलाधिकारी को भीड़ लाने के लिए पैसे मांगने पड़ रहे हैं। सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर भीड़ इकट्ठा की जा रही है। भाजपा यूपी में जनता की नहीं बल्कि सरकारी रैलियां कर रही है। लोग परेशान हैं वो प्रदेश में योगी नहीं योग्य सरकार चाहते हैं।

मोदी सरकार पर उठाए सवाल

बता दें कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकर पर सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, कहां हैं वो किसान जिनकी आय दोगुनी हुई। वो परियोजना से ज्यादा खर्च विज्ञापन पर करते हैं। वो कहते हैं कि युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं जबकि युवा बेरोजगार हैं। उनके वादे झूठे हैं। कहां हैं वो युवा जिनको नौकरियां मिल गई हैं।

भाजपा नाम बदलने की राजनीति करती है

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप दिए गए थे। भाजपा सरकार में उन पर लाठीचार्ज हुआ है। सपा ने गरीबों को लोहिया आवास दिया था पर भाजपा ने किसानों को घरों से निकाला और उन पर गाड़ी चढ़ा दी। सपा विकास की राजनीति करती है और भाजपा नाम बदलने की।'

सपा सरकार ने महिलाओं के हित में काम किया

वहीं कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए सबसे ज्यादा काम किया। महिलाओं को पेंशन दी। छात्राओं को लैपटॉप दिया और ऐसी योजनाएं बनाई जिससे कि महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को नए वादे करने की जगह 2017 में जारी किए गए संकल्प पत्र को ही देख लेना चाहिए।

अखिलेश पहले भी हुए थे हमलावर

अखिलेश यादव इससे पहले भी मोदी सरकार पर हमलावर हो चुके है। बता दें कि आज शनिवार 11 दिसंबर की सुबह भी ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के उदघाटन से कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यह योजना सपा सरकार के समय में ही तीन चौथाई बन चुकी थी।

अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह किये गये एक ट्वीट में दावा किया, "सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी 'सरयू राष्ट्रीय परियोजना' के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।" प्रधानमंत्री मोदी बलरामपुर में शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

Next Story

विविध