Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Ballia News : भाजपा MLA ने फिर बोले नफरती बोल, कहा ओवैसी राजनीति का दूसरा जिन्ना, गांधी-नेहरु ने हमें दिलाई खंडित आजादी

Janjwar Desk
15 Nov 2021 4:46 AM GMT
ballia news
x

(बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओवैसी को बताया दूसरा जिन्ना)

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए अपना आपा खो दिया। उन्होने देश की आजादी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी तक बहुत कुछ कह दिया...

Ballia News : यूपी के बलिया स्थित बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP-MLA Surendra Singh) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अबकी उन्होने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मोर्चा खोला है। भाजपा विधायक ने ओवैसी से लेकर आजादी जैसे मुद्दों पर विपक्ष पर हमला बोला। यहां तक की सुरेंद्र सिंह ने ओवैसी को राजनीति का दूसरा जिन्ना तक कह डाला।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए अपना आपा खो दिया। उन्होने देश की आजादी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) तक बहुत कुछ कह दिया। विधायक ने कहा कि हमें गांधी और नेहरु की वजह से खंडित आजादी मिली।

राजनीति का दूसरा जिन्ना है ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है। इस समय भारत की राजनीति में जिन्ना का दूसरा रूप ओवैसी ही है। ओवैसी भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। मैं तो यह कहूंगा कि भारत को खंडित करने की साजिश रचने वाला दूसरा जिन्ना भारत की धरती पर राजनीति के क्षेत्र में आ चुका है। इस जिन्ना से सावधान रहना चाहिए। अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर इस प्रजातांत्रिक जिन्ना ओवैसी की बड़ाई चालू कर ही दिए है।

गांधी-नेहरू ने दिलाई खंडित आजादी

आजादी पर बयान देकर अभिनेत्री कंगना रनौट फंस चुकी है। अब उनसे आगे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने नेहरू और गांधी को बंटवारे का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि भारत को जो आजादी मिली थी। वह खंडित आजादी मिली। केवल नेहरू और गांधी के चलते यह बंटवारा हो गया। यह भाव आज भी मन को कचोटता है। दुख देता है।

भाजपा विधायक यहीं नहीं रूके, उन्होने आगे कहा कि, अखंड भारत का रूप आज होता तो यह जो दृश्य भारत के सामने दिखाई दे रहा है नहीं दिखता। कांग्रेसी जितना दुर्बल भारत छोड़ कर गए थे। आज शक्तिशाली भारत के रूप में मोदी जी ने दिया है। भारत दुनिया में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता में बन गया है।

Next Story

विविध