Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

'किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं जो इसे कर्बला बना दे', भाजपा विधायक का विवादित बयान

Janjwar Desk
18 Aug 2021 2:35 PM GMT
किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं जो इसे कर्बला बना दे, भाजपा विधायक का विवादित बयान
x
भाजपा विधायक ने कहा कि आने वाली 19 तारीख को विधानसभा चल रही होगी। यदि यहां ताजिया उठेगी तो मैं लखनऊ विधानसभा छोड़ दूंगा। इस कार्यक्रम को रोकने का काम हमेशा के लिए कर दिया जाएगा.....

जनज्वार। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद से भाजपा के नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का एक विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह गांववालों से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि किसी माई के लाल में इतनी हैसियत नहीं है कि इस स्थान को कर्बला बन जाने दे। यहां पर ताजिए तो दफन नहीं होंगे लेकिन उनके इरादे दफन होंगे।

बता दें कि आगामी वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला बढ़ने लगा है। भाजपा विधायक सांगा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, "साथियों मैं अभी एसओ को अवगत करा दूंगा और अन्य अधिकारियों को अवगत करा दूंगा। आप भी लिखित में एक प्रार्थना पत्र थाने में पहुंचाने का काम करिए। यहां पर जो भी अराजक तत्व आते हैं। यदि आप की अनुमति के बगैर आते हैं तो फौरन 112 पर फोन करिए। यदि कोई जबरन यहां पर ताजिया रखने का काम करेगा तो सबसे पहले अभिजीत सांगा तखत डालकर बैठने का काम करेगा।

सांगा ने कहा, "मैं चुनौती देता हूं कि मेरे होते हुए किसी माई के लाल में इतनी हैसियत नहीं है कि इस स्थान को कर्बला बन जाने दें। इसके लिए बस आप लोग एकजुट रहिए। हमारे हिंदू भाई एकजुट होकर एकत्रित रहें और आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहें। साथियों मुझे पूरा भरोसा है, आज देश में मोदी सरकार है और प्रदेश में योगी सरकार है। योगी सरकार की ऐसे अराजकतत्वों की हैसियत नहीं पड़ेगी। यहां की धरती में आकर कर्बला बनाने का काम करे। मैं चुनौती देने का काम करता हूं।"

भाजपा विधायक ने कहा कि आने वाली 19 तारीख को विधानसभा चल रही होगी। यदि यहां ताजिया उठेगी तो मैं लखनऊ विधानसभा छोड़ दूंगा। इस कार्यक्रम को रोकने का काम हमेशा के लिए कर दिया जाएगा। यहां पर ताजिया तो दफन नहीं होंगे लेकिन उनके इरादे दफन कर देंगे। जहां पर हिंदुत्व की बात होगी, जहां पर सनातन धर्म की बात होगी, वहां पर आपका भाई अभिजीत सिंह सांगा हमेशा खड़ा रहेगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध