Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

राजीव त्यागी की मौत के बाद भी नहीं सुधरी संबित पात्रा की जुबान, अब कांग्रेस पर लगाया ये इल्जाम

Janjwar Desk
5 Sept 2020 10:14 PM IST
राजीव त्यागी की मौत के बाद भी नहीं सुधरी संबित पात्रा की जुबान, अब कांग्रेस पर लगाया ये इल्जाम
x

file photo

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट पर भड़ककर कांग्रेस और चीन के बीच बता दिया इश्क, कहा हिंदुस्तान में कांग्रेस चीन के इशारे पर कर रही है काम...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बहाने कांग्रेस पर और ज्यादा हमलावर हो गयी है। भाजपा ने कांग्रेस और चीन के बीच 'इश्क' चलने की बात कही है।

भाजपा ने कहा है कि जिस तरह से इश्क और मुश्क (तेज सुगंध) छिपाने से नहीं छिपते, उसी तरह से आज कांग्रेस और चीन के बीच खिल रहा गुल सबको पता चला है।

भाजपा की तरफ से शनिवार 5 सितंबर को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "ऐसा क्यों है कि चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो या कुछ आतंकवादी हों, ये सब लोग कांग्रेस को पसंद करते हैं। चीन बाहर से भारत में आक्रमण करने की कोशिश कर रहा है, जिसे हम नाकाम कर रहे हैं, लेकिन भारत के अंदर से देश की सरकार को हिलाने और गिराने की साजिश चीन की साथी कांग्रेस पार्टी कर रही है।"

संबित पात्रा ने कहा कि चीन में एक ही पार्टी की सरकार और उसी की मीडिया है। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी की सरकार को झकझोरने में लगी है। इससे पता चलता है कि हिंदुस्तान के अंदर कांग्रेस चीन के एजेंडे पर काम कर रही है।

संबंधित खबर : राष्ट्रीय संबित पात्रा ने कांग्रेस की महिला प्रवक्ता को बताया चीनी एजेंट, एंकर से कहा इन्हें कंट्रोल कीजिए या ये इंजेक्शन दूंगा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो चाहे आतंकवादी भी हों, ये सारे लोग कांग्रेस को पसंद करते हैं। सबकी प्रीत कांग्रेस के प्रति है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान में हाहाकर मचा था। तब संसद से बाहर निककर राहुल गांधी ने कहा था कि हजारों हजार लोगों का कत्लेआम हो गया है। तब झूठ का सहारा लेकर इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में डोजियर दिया था कि राहुल गांधी ने ऐसा कहा है कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र समाप्त हो गया।

संबित पात्रा ने कहा कि इमरान राहुल गांधी का सहारा लेते हैं। चीन भी सहारा ले रहा है। आतंकी सरगना हाफिज सईद भी कांग्रेस को पसंद करता है। राहुल गांधी पहले पाकिस्तान के ही हीरो थे, मगर आज चीन के भी हीरो बन गए। संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि चीन की मीडिया की ओर से महिमामंडन के बाद राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।

ग्लोबल टाइम्स में सोमवार 31 अगस्त को प्रकाशित एडिटोरियल में भी चीन ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर भारत पर आक्रामक रुख अपनाने का आरोप लगाया। इसमें कहा गया है कि भारत ने अपने देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही चीन की सेना का हौसला बढ़ाते हुए भारत की हरकत को 'गुंडे का व्यवहार' बताया।

आर्टिकल में लिखा कि भारत अभी मजबूत चीन का सामना कर रहा है। चीनी सेना के पास देश की हर इंच की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल है। चीनी लोगों ने भी यहां की सरकार को समर्थन दिखाया है। भारत को चीन के क्षेत्र में अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ग्लोबल टाइम्स ने चीन की सेना को ताकतवर बताते हुए लिखा कि अगर भारत प्रतिस्पर्धा में शामिल होना चाहता है तो चीन के पास उसकी तुलना में ज्यादा हथियार और सैन्य क्षमता है। यदि भारत सैन्य प्रदर्शन करता है तो चीनी सेना भारत को 1962 में हुए नुकसान की तुलना में ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए बाध्य होगी।

Next Story

विविध

News Hub